बांग्लादेश से आखिरी ओवर में जीता ऑस्ट्रेलिया, वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 में दिखाया दम

लाइव हिन्दुस्तान, चटगांव
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को सात रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते बांग्लादेश की टीम 189 रन ही बना सकी।

Australia vs bangladesh

ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को बांग्लादेश को दूसरे टी20 मैच में सात रन से हराया। हाईस्कोरिंग मुकाबला जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चटगांव में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए मैट रेनशॉ की करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 89 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने दमदार खेल दिखाया और अंत तक जीत के लिए पूरा जोर लगाया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 189 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। रेनशॉ को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को यहीं खेला जाएगा।

मैट बने प्लेयर ऑफ द मैच

रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट पर 196 रन के स्कोर तक पहुंचाया जो बांग्लादेश के खिलाफ उसका सबसे बड़ा टी20 स्कोर भी है। इसके बाद उन्होंने गेंदबाज़ी करते हुए 13 रन देकर एक विकेट भी लिया। पहला मैच चार विकेट से हारने वाली बांग्लादेश की टीम लक्ष्य के करीब पहुंचकर हार गई, उसने छह विकेट पर 189 रन बनाए। आरोन हार्डी ने चार ओवर में 40 रन देकर दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेयाई कप्तान मिचेल मार्श (20 रन) ने टॉस जीतने के बाद जोश इंग्लिस (11 रन) के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इंग्लिस आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। अपने दूसरे टी20 मैच में खेल रहे तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने मार्श को आउट किया जिससे छठे ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 44 रन हो गया।

रेनशॉ और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए 50 गेंद में 97 रन जोड़े। डेविड ने 26 गेंद में 45 रन बनाए जिसमें दो चौके और चार छक्के जड़े थे। लेकिन वह अब्दुल गफ्फार की धीमी गेंद पर आउट हो गए। रेनशॉ ने अपनी 52 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को 200 रन के करीब पहुंचाया।

बांग्लादेश ने छह ओवर में एक विकेट पर 72 रन बनाए जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर था। तंजिद हसन (15 गेंद में 30 रन) ने आक्रामक शुरुआत की। लेकिन रेनशॉ ने तंजिद का रिटर्न कैच लेकर टीम को पहली सफलता दिलाई। सैफ हसन ने 33 गेंद में 42 रन बनाए। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने बीच के ओवरों में रन-गति पर लगाम लगाए रखी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।