ऑस्ट्रेलिया ने लिख दी कप्तान तेम्बा बावुमा की पहली टेस्ट हार की स्क्रिप्ट, साउथ अफ्रीका पर है संकट

Bhasha, डरबन
share

ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान तेम्बा बावुमा की पहली टेस्ट हार की स्क्रिप्ट लिख दी है। साउथ अफ्रीका की टीम पर डरबन टेस्ट मैच हारने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि 4 विकेट उन्होंने खो दिए और रन अभी भी 300 से ज्यादा बनाने हैं। 

temba bavuma SA vs AUS
साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को किंग्समीड में पहले टेस्ट के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित की, जिससे दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 421 रन का लक्ष्य मिला। दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 102 रन बना लिए थे और उसे अंतिम दिन जीत के लिए 319 रन की जरूरत है, जबकि उसके सिर्फ छह विकेट शेष हैं। अगर इस मैच में साउथ अफ्रीका को हार मिलती है तो यह तेम्बा बावुमा की कप्तानी में पहली टेस्ट हार साउथ अफ्रीका की होगी। जब से बावुमा टेस्ट कप्तान बने हैं, एक भी मैच नहीं हारे हैं। 12 मैचों में उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे 11 मैच जीते हैं और एक मैच हारे हैं।

मैट रेनशॉ ने 82 रन की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में करियर के सर्वश्रेष्ठ 190 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम ने कप्तान तेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट भी जल्दी गंवा दिए। दोनों बल्लेबाज एक-एक रन बनाकर आउट हुए।

दिन का खेल समाप्त होने पर एडेन मार्कराम 115 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि वियान मुल्डर पांच रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। रेनशॉ के लिए यह टेस्ट यादगार रहा। उन्होंने पहली पारी में 190 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 82 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला विकेट भी हासिल किया। उन्होंने बावुमा को शॉर्ट लेग पर निक मैडिनसन के हाथों कैच कराया।

साउथ अफ्रीका को नहीं मिली अच्छी शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले रेयान रिकेल्टन का विकेट दो रन पर गंवा दिया था। वह जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हुए। हेजलवुड ने उन्हें इस मैच में दूसरी बार आउट किया। डेविड बेडिंघम भी हेजलवुड की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। वह लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने पहली पारी में 49 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में 46 रन बनाए।

पैट कमिंस ने स्टब्स को विकेट के पीछे कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया, जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 86 रन हो गया। मार्करम को 15 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला जब उनका शॉट विकेटकीपर एलेक्स कैरी की कोहनी से टकराकर स्लिप के ऊपर से निकल गया। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी बिना किसी नुकसान के 33 रन से आगे बढ़ाई और लंच तक चार विकेट पर 174 रन बना लिए थे।

निक मैडिनसन ने 38 गेंद पर 48 रन बनाए जिसमें दो छक्के शामिल थे। उन्होंने पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की। दूसरे सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने सुबह के सत्र में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंद में 53 रन जोड़े। स्मिथ ने 27 और लाबुशेन ने 37 रन बनाए। एनरिच नोर्खिया की उछाल लेती गेंद स्मिथ के हेलमेट पर लगी। स्मिथ पहले भी कन्कशन और चक्कर आने की समस्या से जूझ चुके हैं।

हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्मिथ ने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन साइमन हार्मर की गेंद पर कैच आउट हो गए। लाबुशेन और रेनशॉ ने लंच से पहले 31 गेंद पर 32 रन जोड़े। लाबुशेन ड्राइव खेलने के प्रयास में गेंद को सही तरह से नहीं मार सके और 58 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में भी उन्होंने 37 रन ही बनाए थे। पुरुष टेस्ट क्रिकेट में रन और खेली गई गेंदों की समान संख्या का यह 12वां ज्ञात उदाहरण है। लंच तक ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 280 रन हो गई थी।

मैट रेनशॉ ने ठोकी फिफ्टी

दूसरे सत्र में रेनशॉ ने 75 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद नोर्खिया ने एलेक्स कैरी को 24 रन पर बोल्ड कर दिया। रेनशॉ और कैरी ने 84 गेंद पर 48 रन की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को 200 रन के पार पहुंचाया। रेनशॉ और ब्यू वेबस्टर ने 71 गेंद पर 65 रन जोड़े। केशव महाराज ने रेनशॉ का अपनी ही गेंद पर कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। रेनशॉ ने 99 गेंद का सामना किया और दो छक्के लगाए। उन्होंने इस टेस्ट में कुल 272 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की नजरें पारी घोषित करने पर थीं क्योंकि टीम की बढ़त 400 रन के पार पहुंच चुकी थी। कमिंस और वेबस्टर ने सिर्फ 19 गेंद पर 44 रन जोड़कर स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। वेबस्टर 43 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कमिंस ने केवल 12 गेंद पर चार छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 314 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका के सामने 421 रन का लक्ष्य रखा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऑस्ट्रेलिया ने लिख दी कप्तान बावुमा की पहली टेस्ट हार की स्क्रिप्ट, SA पर संकट