भारत के खिलाफ ODI सीरीज जीतते ही ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वॉड में किए बड़े बदलाव, ग्लेन मैक्सवेल की वापसी

Oct 24, 2025 09:15 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार, 25 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जैक एडवर्ड्स और मैट कुहनेमैन को जगह मिली है। वहीं मार्नस लाबुशेन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

भारत के खिलाफ ODI सीरीज जीतते ही ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वॉड में किए बड़े बदलाव, ग्लेन मैक्सवेल की वापसी

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे और आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार, 25 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जैक एडवर्ड्स और मैट कुहनेमैन को जगह मिली है। वहीं मार्नस लाबुशेन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 29 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज भी खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में बदलाव देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि स्क्वॉड में ग्लेन मैक्सवेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज की वापसी हुई है।

ग्लेन मैक्सवेल का चयन हालांकि टी20 सीरीज के पहले दो मैच के लिए नहीं हुआ है, मैक्सवेल कलाई की चोट के चलते बाहर थे। उनके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस (4-5) और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप (सभी मैच) बियर्डमैन के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए अन्य खिलाड़ी हैं।

ऑस्ट्रेलियाई के टी20 स्क्वॉड में अनकैप्ड तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को भी जगह मिली है।

वहीं टी20 स्क्वॉड से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जोश हेजलवुड और सीन एबॉट शामिल है। हेजलवुड हालांकि सीरीज के पहले दो मैच खेलेंगे। वहीं एबॉट तीसरे मैच के बाद बाहर होंगे।

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम में बदलाव

अंदर: ग्लेन मैक्सवेल (3-5 मैच), बेन ड्वार्शुइस (4-5 मैच), जोश फिलिप (सभी मैच), महली बियर्डमैन (3-5 मैच)।

बाहर: जोश हेज़लवुड (दूसरे मैच के बाद), सीन एबॉट (तीसरे मैच के बाद)

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम में बदलाव

अंदर: जैक एडवर्ड्स, मैट कुहनेमैन

बाहर: मार्नस लाबुशेन

ऑस्ट्रेलिया टी20I टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (खेल 1-3), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (खेल 3-5), टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस (खेल 4-5), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (खेल 1-2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (खेल 3-5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम (तीसरा मैच): मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

टी20 सीरीज का शेड्यूल:

पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा

दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न

तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट

चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट

पाँचवाँ टी20: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।