Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Australia defeated India in the second ODI too also captured the series ind vs aus
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भी भारत को दी शिकस्त, सीरीज पर भी कब्जा

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भी भारत को दी शिकस्त, सीरीज पर भी कब्जा

संक्षेप: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भी भारत को हराकर 3 मैच की सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है। सीरीज का अभी एक मैच बाकी है। एडिलेड में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य दिया था। मेजबान टीम ने 8 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

Thu, 23 Oct 2025 05:09 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भी भारत को हरा दिया है। इस तरह से सीरीज का तीसरा मैच बाकी रहते ही मेजबान टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य मिला जिसे मेजबान टीम ने 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के खिलाफ पिछले 6 वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ये चौथी सीरीज जीत है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू शॉर्ट ने 78 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। शॉर्ट जब 55 रन बनाकर खेल रहे थे तब अक्षर पटेल की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने उनका एक आसान सा कैच छोड़ दिया था।

187 रन पर जब पांचवें विकेट के रूप में शॉर्ट आउट हुए तब ऐसा लगा तब भारत को जीत की सुगंध आने लगी थी। लेकिन कूपर कॉनोली और मिचेल ओवन ने छठे विकेट के लिए 59 रन की तूफानी साझेदारी करके भारत से जीत छीन लिया। ओवन ने सिर्फ 23 गेंदों में 36 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए।

ये भी पढ़ें:कहीं कोहली को पीछे छोड़ा तो कहीं गांगुली को, रोहित शर्मा ने बना डाले कई रिकॉर्ड

कूपर कॉनोली ने शानदार अर्धशतक जड़ा और वह अंत तक आउट नहीं हुए। उन्होंने 53 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। ये उनके करियर की बेस्ट पारी रही। उन्होंने इस दौरान 5 चौके और 1 छक्का जड़ा।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को 1-1 सफलताएं मिलीं।

ये भी पढ़ें:आउट होने के बाद विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा कि लगने लगीं संन्यास की अटकलें

इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। 17 रन के स्कोर पर ही कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली आउट हो चुके थे। किंग कोहली अपने ओडीआई करियर में पहली बार लगातार दो पारियों में शून्य पर आउट हुए।

पहले वनडे में फेल रहे रोहित शर्मा ने एडिलेड में बहुत ही संभलकर खेला। खासकर जोश हेजलवुड के खिलाफ वह बहुत ही रक्षात्मक रहे। उनकी 17 गेंदों पर शर्मा ने एक भी रन नहीं बनाए। लेकिन एक बार सेट होने के बाद हिटमैन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 97 गेंदें खेली और अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया में IND vs AUS वनडे में सबसे ज्यादा रन; रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन की शानदार साझेदारी की। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला अर्धशतक बनाते हुए 77 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए।

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अलावा अक्षर पटेल ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 44 रन बनाए। पटेल के आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 250 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी लेकिन भला हो हर्षित राणा की 18 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी और अर्शदीप सिंह के 14 गेंदों में 13 रन का जो भारत 264 रन का सम्मानजनक टोटल खड़ा कर पाया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से प्लेयर ऑफ द मैच रहे एडम जैम्पा ने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट के खाते में 3 और मिचेल स्टार्क के हिस्से में 2 विकेट आए।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |