डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रनों से रौंदा, मैट रेनशॉ ने किया कमाल

लाइव हिन्दुस्तान
share

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रनों से करारी शिकस्त दी है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में कुल मिलाकर 272 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Matt Renshaw
मैट रेनशॉ और पैट कमिंस (फाइल फोटो)

मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा चुकी है जहां साउथ अफ्रीका ने मेहमान टीम को 2-0 से करारी शिकस्त दी है। अब तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला टेस्ट मैच समाप्त हो गया है। डरबन में खेले गए इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों से अपने नाम कर लिया है।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर से शरू हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 137 ओवर खेलते हुए 390 रन बनाए। मैट रेनशॉ ने 190 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने 43 और मार्नश लाबुशेन ने 37 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर इस पारी के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट लिए। मार्को यान्सेन ने 3 विकेट चटकाए। एनरिक नॉर्ख्या को को 2 विकेट मिले, जबकि साइमन हार्मर ने एक विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए गए 390 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 78 ओवर की बल्लेबाजी की और केवल 284 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज इस पारी में अर्धशतक नहीं जड़ सका। डेविड बेडिंगहैम ने सर्वाधिक 49 और एडन मार्करम ने 37 रनों की पारी खेली। वियान मुल्डर 30 और ट्रिस्टन स्टब्स 32 रन बना सके। मार्को यान्सेन ने 26, साइमन हार्मर ने 35, केशव महाराज ने 24 और नॉर्ख्या ने 16 रनों का योगदान दिया। रियान रिकल्टन 0 और कप्तान टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका पर 106 रनों की बढ़त बनाई, जो काफी अहम साबित हुई। कंगारू गेंदबाजों ने प्रोटियाज को खूब परेशान किया। पैट कमिंस ने इस पारी में सर्वाधिक 3 और स्टार्क, हेजलवुड और नॉथन लियोन ने 2-2 विकेट लिए। बेवस्टर को भी एक विकेट हासिल हुआ।

106 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। साउथ अफ्रीका के सामने 421 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में मैट रेनेशॉ ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया। इस पारी में साउथ अफ्रीका के नॉर्ख्या और केशव महाराज को 2-2 और साइमन हार्मर- मार्को यान्सेन को 1-1 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया के 421 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 206 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 214 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त 1-0 से बना ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के लिहाज ऑस्ट्रेलिया के लिए यह जीत अहम है। मैट रेनशॉ को उनकी शानदार बल्लेबाजी (190 और 82) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 272 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतकर कमाल कर दिया है।

मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया 214 रनों से जीता

AUS 390 &314/6d

RSA 284 &206

सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गेबेरहा में 18 अक्टूबर से खेला जाएगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रनों से रौंदा, रेनशॉ का कमाल