ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का घमंड, 14वीं बार ICC फाइनल में कदम रख बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- अभी तक दोनों टीमें 13-13 बार फाइनल खेलकर संयुक्त रूप से पहले पायदान पर बनी हुई थी, मगर अब WTC फाइनल में पहुंचकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदकर ना सिर्फ 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है, बल्कि गत चैंपियन टीम ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपयिनशिप के फाइनल का भी टिकट हासिल किया है। इस फाइनल के टिकट के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। यह रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेलने का। अभी तक दोनों टीमें 13-13 बार फाइनल खेलकर संयुक्त रूप से पहले पायदान पर बनी हुई थी, मगर अब WTC फाइनल में पहुंचकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली साउथ अफ्रीका का मात्र यह तीसरा खिताबी मुकाबला है, इससे पहले अफ्रीकी टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
सबसे ज्यादा ICC फाइनल खेलने वाली टीमें
14 - ऑस्ट्रेलिया*
13 - भारत
9 - इंग्लैंड
8 - वेस्टइंडीज
7 - श्रीलंका
6 - न्यूज़ीलैंड
6 - पाकिस्तान
3 - साउथ अफ्रीका*
बात इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट की करें तो, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में महज 185 रन बोर्ड पर लगाए थे। हालांकि इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम भी 181 रन बनाने में कामयाब रही थी। भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में तो वापसी करवा दी थी, मगर बुमराह की चोट ने अचानक टीम को मैच में काफी पीछे कर दिया था।
बुमराह की चोट के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी निराश किया और टीम 157 रन ढेर हो गई। वो तो ऋषभ पंत की 33 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी के दम पर भारत इस स्कोर तक पहुंच पाया, नहीं तो टीम 100 के अंदर ही सिमट जाती।
ऑस्ट्रेलिया ने 162 रनों के टारगेट को 6 विकेट रहते हासिल कर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


