ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, खराब फॉर्म के बावजूद फिर मिला इस प्लेयर को मौका
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। 3 मैच की इस टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उस बल्लेबाज को फिर मौका दिया है, जिसने 3 साल से शतक नहीं लगाया है।

ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू हो रहे साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगभग 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट मैच खेलेगी। इससे पहले उन्होंने 2018 में इस देश का दौरा किया था, जब फेवस बॉल टेंपरिंग कांड में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट फंसे थे। डेविड वॉर्नर अब टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, वहीं कैमरून बैनक्रॉफ्ट टेस्ट सेटअप का हिस्सा नहीं हैं। स्टीव स्मिथ एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस बार भी साउथ अफ्रीका दौरे का हिस्सा हैं। स्मिथ के अलावा 2018 की टीम में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी थे, जो इस बार भी ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
मार्नस लाबुशेन को फिर मिली जगह
मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखी है और अगले महीने प्रोटियाज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ब्लॉकबस्टर सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ साउथ अफ्रीका जाएंगे। अगस्त में बांग्लादेश के साथ 1-1 से ड्रॉ के बाद लाबुशेन की जगह चर्चा का मुख्य मुद्दा बन गई थी। मार्नस लाबुशे ने 3 साल पहले टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक जुलाई 2023 में लगाया था। उसके बाद वह उस फॉर्म में नहीं दिखे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। इस दौरान उन्होंने 43 पारियों में 24.69 की औसत से ही रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने नहीं किए ज्यादा बदलाव
ऑस्ट्रेलिया टीम ज्यादा बदलावों के लिए नहीं जानी जाती। ऐसे में बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के बावजूद उन्होंने टेस्ट स्क्वॉड में ज्यादा चेंजिस नहीं किए हैं। सिलेक्टर्स ने कूपर कोनोली, मैथ्यू कुहनेमन और माइकल नेसर को भी टेस्ट टीम में शामिल किया है।
सिलेक्टर्स के चेयरमैन जॉर्ज बेली ने कहा, "यह छह वनडे इंटरनेशनल मैचों के बाद तीन मैचों की एक ठीक-ठाक छोटी सीरीज है, जिसमें हर मैच के बीच बस छोटे ब्रेक होंगे। यह टीम हर टेस्ट और अलग-अलग तरह के हालात के लिए बैलेंस और ऑप्शन देती है जिनका हम सामना कर सकते हैं।"
बता दें, ऑस्ट्रेलिया इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पहले तो डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका दूसरे पायदान पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर
ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल-
पहला टेस्ट: 9-13 अक्टूबर, डरबन
दूसरा टेस्ट: 18-22 अक्टूबर, गकेबरहा
तीसरा टेस्ट: 27-31 अक्टूबर, जोहान्सबर्ग


