भारत के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वॉड का ऐलान, जानें कौन हुआ अंदर और कौन बाहर?

भारत के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वॉड का ऐलान, जानें कौन हुआ अंदर और कौन बाहर?

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 19 अक्टूबर से भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज होगा, इस दौरान तीन मैच की वनडे तो 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Oct 07, 2025 08:50 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 19 अक्टूबर से भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज होगा, इस दौरान तीन मैच की वनडे तो 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड की बात करें तो, अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और बल्लेबाज मैट शॉर्ट की टीम में वापसी हुई है। पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वॉड में कुल चार बदलाव किए हैं, स्टार्क और शॉर्ट के अलावा मैट रेनशॉ और मिशेल ओवन की भी वापसी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
किसके नाम सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड? ENG को पछाड़ने के करीब भारत

मिचेल स्टार्क की वापसी से ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग अटैक को मजबूति मिलेगी। मगर ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका कप्तान पैट कमिंस की चोट है। कमिंस चोट के चलते बाहर चल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श टी20 के साथ-साथ वनडे टीम की भी कप्तानी करेंगे।

वनडे टीम से आरोन हार्डी, मैथ्यू कुहनेमन और मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने अभी 5 में से पहले दो टी20 मैचों के लिए ही 14 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान किया है। जिसमें नाथन एलिस और जोश इंगलिस को भी टीम में शामिल किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
तजमिन के शतक से टूटा मंधाना का रिकॉर्ड, वुमेंस क्रिकेट लिखा गया नया इतिहास

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

ऑस्ट्रेलिया टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम (पहले दो मैच): मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे शेड्यूल-

पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ

दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड

तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 शेड्यूल-

पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय: 29 अक्टूबर, कैनबरा

दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 31 अक्टूबर, मेलबर्न

तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: नवंबर 2, होबार्ट

चौथा टी20 मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट

पाँचवाँ टी20 मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |