Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Australia announced Squad for Boxing Day Test vs England Steve Smith Jhye Richardson returns after four years
ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। स्टीव स्मिथ के साथ एक ऐसे गेंदबाज की टीम में वापसी हुई है जो 4 साल पहले आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

Dec 25, 2025 09:56 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। स्टीव स्मिथ की इस टेस्ट में वापसी हो रही है, वहीं नियमित कप्तान पैट कमिंस इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं है। स्टीव स्मिथ एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 5 मैच की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पहले दो मैच जीता था, वहीं तीसरा टेस्ट उन्होंने पैट कमिंस की अगुवाई में जीता था। इसके अलावा टीम में आकर्षण का केंद्र झाय रिचर्डसन है, जो 4 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन लगे 22 शतक और बने कमाल-कमाल के ये रिकॉर्ड्स, देखें

ऑस्ट्रेलिया ने 12 खिलाड़ियों की अपनी इस टीम में एक भी स्पिनर को जगह नहीं दी है। नाथन लॉयन की जगह टीम में आए टॉड मर्फी को भी इस बार स्क्वॉड में नहीं चुना गया है।

तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन, जो 2021 से लंबे फॉर्मेट में नहीं खेले हैं, कंधे की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन किया है।

पहले दो टेस्ट खेलने वाले ब्रेंडन डॉगेट और पिंक-बॉल मैच का हिस्सा रहे माइकल नेसर को भी टीम में शामिल किया गया है, ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से पेस अटैक पर फोकस कर रहा है।

ये भी पढ़ें:क्या सचिन का लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे कोहली?

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन

स्मिथ ने कहा कि सिलेक्टर्स कल सुबह MCG की "काफी घास वाली" पिच को एक बार फिर देखना चाहते हैं, ताकि वे अपने पेस अटैक की फाइनल टीम तय कर सकें।

इंग्लैंड पहले ही अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर चुका है। जोफ्रा आर्चर और ओली पोप की जगह टीम में जैकब बेथेल और गस एटकिंसन आए हैं।

इंग्लैंड XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |