रजत पाटीदार ने बैक-टू-बैक अर्धशतक जड़ा, पर दूसरे बल्लेबाजों का नहीं मिला साथ, भारत ए ऑस्ट्रेलिया ए से हार गया सीरीज

लाइव हिन्दुस्तान
share

रजत पाटीदार ने भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज में पहले दो मुकाबलों में बैक टू बैक अर्धशतक जड़ा, लेकिन दूसरे बल्लेबाजों से साथ ना मिलने के कारण भारत ए को सीरीज हारनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया-ए ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। आखिरी मैच 11 अक्टूबर को होगा।

rajat patidar
रजत पाटीदार ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बैक टू बैक फिफ्टी जड़ी

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन अनौपचारिक वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला, 9 अक्टूबर, शुक्रवार को खेला गया, जहां भारत को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों की सीरीज में इंडिया ए दो लगातार मैच हारकर सीरीज गंवा चुका है। ऑस्ट्रेलिया-ए ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए की इस सीरीज में टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज बुरी तरह फेल हुए हैं लेकिन मध्य प्रदेश की सरजमीं से आने वाले क्रिकेटर रजत पाटीदर ने बैक टू बैक अर्धशतक जड़ दिया है। उनका दूसरे छोर से दोनों मुकाबलों में साथ नहीं मिला जिसके कारण इंडिया ए को दोनों मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा।

रजत पाटीदार ने पहले मैच में भी जड़ा था अर्धशतक

पांडुचेरी में शुक्रवार को हुए इस मैच में एक बार फिर भारत ए की बल्लेबाजी बुरी तरह फेल हुई है। रजत पाटीदार के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने ठीक से बैटिंग नहीं की है और 50 का आंकड़ा नहीं पार कर सके। इस सीरीज में ऐसा दूसरी बार हो रहा है। पिछले मुकाबले में भी रजत पाटीदार के अलावा किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज का बल्ला नहीं गरजा था। उस मैच में भी सिर्फ रजत पाटीदार ने ही अर्धशतकीय पारी खेली थी। मुकाबले में उनके अलावा दूसरा सर्वाधिक स्कोर निशांत सिंधु का था, जिन्होंने 43 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी। 6 अक्टूबर को खेले गए पहले मुकाबले में रजत पाटीदार ने मुश्किल परिस्थितियों में 51 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने अपने बल्ले से 5 शानदार चौके और एक छक्का जड़ा था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 103.92 का था।

पहले मैच में ऐसा रहा था अन्य बल्लेबाजों का हाल

बता दें कि इस मैच में साई सुदर्शन 1, प्रभसिमरन सिंह 17, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 15, देवदत्त पडिक्कल शून्य, सूर्यांश शेडगे 3, विप्रज निगम 13, अनुकूल रॉय 5 और अरशद खान और यश ठाकुर ने 0-0 रन बनाए थे। रजत पाटीदार की पारी के अलावा अन्य सभी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसके कारण पहले अनौपचारिक वनडे मैच में भारत ए की टीम को ऑस्ट्रेलिया ए के हाथों 125 रनों से विशाल हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरे मुकाबले में भी पाटीदार ने ठोकी फिफ्टी

9 अक्टूबर को पांडुचेरी में शुरू हुए दूसरे मुकाबले में उम्मीद थी कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी लेकिन एक बार फिर रजत पाटीदार के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने प्रशंसकों और टीम मैनेजमेंट को बुरी तरह से निराश किया। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शुरू हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 275 रन बनाए। 276 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप 45.2 ओवर में 206 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ए ने इस मुकाबले को 69 रनों से जीत लिया। इस मैच में भी रजत पाटीदार के अलावा किसी और का बल्ला नहीं चला। रजत पाटीदार ने एक बार फिर मुश्किल परिस्थितियों में अपनी क्लास का परिचय दिया और 81 गेंदों में 67 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। उन्होंने मुकाबले में 82.72 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

दूसरे वनडे में अन्य बल्लेबाजों के हाल

रजत पाटीदार के बाद इस मैच में दूसरा सर्वोच्च स्कोर अनुकूल रॉय का रहा, जिन्होंने 40 गेंदों में 34 रन बनाए। यानी साफ है इस मैच में भी पाटीदार के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज के बल्ले से अर्धशतक नहीं निकला। साई सुदर्शन 13, देवदत्त पडिक्कल 1, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 12, विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र 17, निशांत संधु 13, सूर्यांश शेडगे 10, विप्रज निगम 23, अरशद खान 0 और यश ठाकुर ने 6 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ए ने जीती सीरीज, एक मैच बाकी

दूसरे मैच में मिली हार के साथ ही भारत ए की टीम ने सीरीज 2-0 से गवां दी है। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा और आखिरी मैच 11 अक्टूबर को पांडुचेरी में खेला जाएगा। क्या इस मैच में भारत ए अपनी इज्जत बचा पाएगी और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ रजत पाटीदार के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज भी अर्धशतक लगा पाएगा देखना दिलचस्प होगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रजत पाटीदार ने बैक-टू-बैक अर्धशतक जड़ा, पर नहीं मिला साथ; भारत-ए हार गया सीरीज