54 रन पर ऑलआउट, एक गेंदबाज ने चटकाए 8 विकेट; बांग्लादेश का बंटाधार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

23 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई बांग्लादेश की टीम प्रैक्टिस मैच में ही हथियार डाल बैठी। पहली पारी में उन्होंने फिर भी थोड़ी अच्छी बल्लेबाजी की, मगर दूसरी इनिंग में पूरी टीम 54 रनों पर सिमट गई।

CAUS_XI_vs_BAN
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI वर्सेस बांग्लादेश स्कोरकार्ड

23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई बांग्लादेश की टीम ने तो प्रैक्टिस मैच में ही हथियार डाल दिए। 3 दिन के प्रैक्टिस मैच में ही मेहमान टीम हार गई। अभी उनका सामना पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे तेज गेंदबाजों से नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से शुरू होने है। सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में ढलने के लिए बांग्लादेश की टीम को एक प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिला। इस प्रैक्टिस मैच में ही मेहमान टीम हार गई, जबकि इस टीम में कोई बड़ा गेंदबाज मौजूद नहीं था। बांग्लादेश के लिए यह शर्म की बात है कि दूसरी पारी में उनकी टीम 54 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

मेहदी हसन मिराज ने जड़ा शतक

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश ने पहली पारी में 263 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान 7वें नंबर पर उतरे मेहदी हसन मिराज ने शतक जड़ते हुए 109 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दो ही बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे।

बांग्लादेश के इस स्कोर के सामने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI ने टीग विली की 130 रनों की शतकीय पारी के दम पर 355 रन बनाकर मेहमानों पर लीड हासिल की। इस दौरान कप्तान कर्टिस पैटरसन ने 53 तो विकेट कीपर बल्लेबाज जेक डोरन ने 76 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने सबसे अधिक चार विकेट लिए।

दूसरी पारी में खुली बांग्लादेश की पोल

बांग्लादेश की पोल उस समय खुली जब वह दूसरी पारी में बैटिंग करने आई। तीन दिन के इस वॉर्म अप मैच में भी बांग्लादेश यह मुकाबला ड्रॉ नहीं करवा पाई। दूसरी पारी में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने हथियार डाल दिए और पूरी टीम मात्र 54 के स्कोर पर सिमट गई। जी हां, सही पढ़ा। बांग्लादेश के बल्लेबाज 22 ओवर ही क्रीज पर टिक पाए।

इस दौरान तारीफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन की बनती है, जिन्होंने 11 ओवर में मात्र 25 रन खर्च कर 8 विकेट चटकाए।

कैंपबेल थॉम्पसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक किसी फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है। अगर बांग्लादेश की टीम का प्रैक्टिस मैच में ये हाल है तो मेन मैच में तो उन्हें स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड जैसे तेज तर्रार गेंदबाजों का सामना करना है। ऐसे में तो दो दिन में ही मैच खत्म हो जाएगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़54 रन पर ऑलआउट, एक गेंदबाज ने चटकाए 8 विकेट; बांग्लादेश का बंटाधार