
एशेज: पर्थ टेस्ट के पहले ही दिन गिरे 19 विकेट, बेन स्टोक्स की कातिलाना गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया 123-9
AUS vs ENG Cricket Score 1st Test Ashes 2025 Day 1- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड एशेज 2025 का पहला टेस्ट शुक्रवार से पर्थ में शुरू हुआ। पहले ही दिन 19 विकेट गिरे। इंग्लैंड की टीम 172 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के भी 123 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे।
AUS vs ENG Live Cricket Score 1st Test Ashes 2025- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड एशेज 2025 का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को पर्थ में शुरू हुआ। पहले ही दिन कुल मिलाकर 19 विकेट गिरे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। हालांकि उनके इस फैसले पर मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लेकर पानी फेर दिया। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 172 के स्कोर पर सिमट गई। स्टार्क ने 12.5 ओवर में 58 रन खर्च कर 7 विकेट लिए। इसके बाद बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने जेक वेदराल्ड को आउट किया। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने काफी देर क्रीज पर डटने की कोशिश की, मगर ब्रायडन क्रॉस और जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा। उस्मान ख्वाजा के रूप में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। उसके बाद ट्रेविस हेड भी 21 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने 5 विकेट झटके हैं।

AUS 123/9
ENG 172
पहले दिन का खेल खत्म
3:25 PM AUS vs ENG Live Cricket Score: बेन स्टोक्स के पंजे ने ऑस्ट्रेलिया को दबोचा
पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले ही दिन 19 विकेट गिरे हैं। इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 172 रन पर सिमट गई लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के भी 9 विकेट गिर चुके थे। 39 ओवर की समाप्ति पर उसने 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। नाथन लियोन और ब्रेंडन डकेट नाबाद हैं। इस तरह पहली पारी के आधार पर वह अब भी इंग्लैंड से 49 रन पीछे हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कातिलाना गेंदबाजी की है। उन्होंने 5 विकेट हासिल किए हैं।
2:32 PM AUS vs ENG Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को 76 रन के स्कोर पर पांचवां झटका लगा है। ट्रेविस हेड 21 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार बने। अब कैमरन ग्रीन का साथ देने के लिए एलेक्स कैरी आए हैं।
2:12 PM AUS vs ENG Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया अभी भी 103 रन पीछे
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 26 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। वह अब भी इंग्लैंड से 103 रन पीछे है। ट्रेविस हेड 25 गेंद में 20 रन और कैमरन ग्रीन 34 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1:57 PM AUS vs ENG Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार! ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान के साथ 50 के पार पहुंच गया है। ट्रैविस हेड और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। दिन का खेल खत्म होने में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एक और विकेट नहीं झेल सकती।
1:21 PM AUS vs ENG Live Cricket Score: जोफ्रा आर्चर ने मार्नस लाबुशेन को तो ब्रैंडन क्रॉस ने स्टीव स्मिथ को आउट कर इंग्लैंड को दो बैक टू बैक झटके दे दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन है।
1:08 PM AUS vs ENG Live Cricket Score: स्टीव स्मिथ ने 39वीं गेंद पर अपनी पारी का पहला चौका लगाया है। इस चौके के साथ वह 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड ने अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी के दम पर स्मिथ और लाबुशेन पर लगाम कस रखी है।
12:11 PM AUS vs ENG Live Cricket Score: एटकिंसन की गेंद स्टीव स्मिथ के हाथ में लगी! 6ठा ओवर लेकर आए एटकिंसन की चौथी गेंद स्टीव स्मिथ के हाथों में लगी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐसी चीजें रोमांच का तड़का लगाती है।
11:47 AM AUS vs ENG Live Cricket Score: इंग्लैंड की शानदार शुरुआत! जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में जेक वेदराल्ड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दे दिया है। जेक वेदराल्ड अपने डेब्यू मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें LBW आउट किया। अंपायर के नॉटआउट देने के बाद इंग्लैंड ने DRS का इस्तेमाल कर फैसला पलटा।
11:34 AM AUS vs ENG Live Cricket Score: 172 पर सिमटा इंग्लैंड! स्टार्क ने मार्क वुड के रूप में 7वां विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को 172 के स्कोर पर समेट दिया है। स्टार्क की लाजवाब गेंदबाजी। एशेज 2025 की शानदार शुरुआत।
11:28 AM AUS vs ENG Live Cricket Score: मिचेल स्टार्क को 6ठी सफलता! मिचेल स्टार्क ने जेमी स्मिथ को आउट कर अपना 6ठा विकेट हासिल किया। स्मिथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, मगर उनकी 22 गेंदों पर 33 रनों की पारी पर स्टार्क ने पूर्ण विराम लगाया। कैमरन ग्रीन ने मिड विकेट की दिशा में शानदार कैच पकड़ा। इंग्लैंड ने 172 के स्कोर पर खोया 9वां विकेट।
11:24 AM AUS vs ENG Live Cricket Score: इंग्लैंड को 8वां झटका! डोगेट ने ब्रैंडन कार्स को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 8वीं सफलता दिला दी है। इंग्लैंड ने 168 के स्कोर पर यह विकेट खोया। फाइन लेग की दिशा में मार्नस लाबुशेन ने शानदार कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया इस समय मजबूत स्थिति में है।
11:16 AM AUS vs ENG Live Score: मिचेल स्टार्क ने खोला पंजा! ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एटकिंसन को आउट कर अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया। इंग्लैंड ने 161 के स्कोर पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर है।
10:42 AM AUS vs ENG Live Score: मिचेल स्टार्क ने 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड कर अपना चौथा विकेट हासिल किया है। इंग्लैंड ने 115 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया। स्टार्क आज गेंद से आग उगल रहे हैं।
10:40 AM AUS vs ENG Live Score: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स की जोड़ी मैदान पर है। ऑस्ट्रेलिया की नजरें इसी सेशन में इंग्लैंड को समेटने पर होगी।
9:56 AM AUS vs ENG Live Score: लंच ब्रेक का ऐलान! पहले दिन का पहला सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा, स्टार्क ने 3 विकेट लेकर मेहमानों को बैकफुट पर धकेला, वहीं कैमरन ग्रीन को भी एक विकेट मिला। लंच तक हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं।
9:36 AM AUS vs ENG Live Score: कैमरन ग्रीन ने सेट बल्लेबाज ओली पोप को 46 के निजी स्कोर पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई है। पोप ने DRS का इस्तेमाल किया, मगर थर्ड अंपायर से भी उन्हें साथ नहीं मिला। लंच से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए यह चौथी और बड़ी सफलता है।
9:29 AM AUS vs ENG Live Score: नाथन लायन आए अटैक पर। 18 ओवर तेज गेंदबाजों से करवाने के बाद स्टीव स्मिथ ने नाथन लायन को अटैक पर लगाया है। लंच के लिए 20 मिनट रह गए हैं, स्मिथ यहां एक और विकेट चाहते हैं।
8:59 AM AUS vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। तीन विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने आए हैरी ब्रूक अपने बेखौफ अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। वहीं ओली पोप एक छोर को संभाले हुए हैं। इंग्लैंड इस समय मुश्किल में हैं।
8:41 AM AUS vs ENG Live Score: जो रूट आउट! मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड को तीसरा और सबसे बड़ा झटका जो रूट के रूप में दिया। 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने स्लिप में इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज को आउट कर अपना तीसरा विकेट हासिल किया। रूट अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
8:29 AM AUS vs ENG Live Score: आउट! मिचेल स्टार्क थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनकी कहर बरपाती गेंदबाजी जारी है। 7वें ओवर में उन्होंने बेन डकेट को LBW आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया है। अब ओली पोप का साथ देने जो रूट आए हैं।
8:00 AM AUS vs ENG Live Score: मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली को आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दे दिया है। स्टार्क की बाहर जाती गेंद पर क्रॉली ड्राइव लगाना चाहते थे, मगर गेंद उनके बल्ले के किनारे को छूते हुए सीधा पहली स्लिप में उस्मान ख्वाजा के हाथों में गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकदम तगड़ी शुरुआत।
7:30 AM AUS vs ENG Live Score: बेन स्टोक्स ने कहा- हम बैटिंग करेंगे। आप जितनी हो सके उतनी जानकारी लेने की कोशिश करें। हम बोर्ड पर कुछ रन बनाने की कोशिश करेंगे और देखेंगे कि वहां से हम कहां जाते हैं। यह एक लंबा बिल्ड-अप रहा है, अब हम आखिरकार यहां हैं। यह बहुत मेहनत, पक्का इरादा है, हमारे पास एक साफ प्लान है कि हम ऑस्ट्रेलिया में क्या करना चाहते हैं। बशीर हमारे लिए नहीं खेल पाए। इसलिए, हमारे पास चार सीमर हैं और मैं भी मदद कर रहा हूं। हमने पक्का किया है कि हमने सब कुछ कवर कर लिया है। (आर्चर के बारे में) वह अच्छा दिख रहा है, उसे चोटें लगी हैं लेकिन उसने बहुत मेहनत की है और वह अच्छी शेप में दिख रहा है।
7:24 AM AUS vs ENG Live Score: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर
7:01 AM AUS vs ENG Live Score: पर्थ में इंग्लैंड का रिकॉर्ड अभी भी खराब है, वहां उनकी आखिरी टेस्ट जीत 1978 में आई थी। तब से, WACA एक ऐसा किला रहा है जिसे वे बार-बार तोड़ नहीं पाए हैं। चुनौती यह है कि इंग्लैंड ने नए ऑप्टस स्टेडियम में कभी कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, जो एक अनजान जगह है क्योंकि वे इतिहास को फिर से लिखना चाहते हैं और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में दशकों से चले आ रहे अपने सूखे को खत्म करना चाहते हैं।
6:51 AM AUS vs ENG Live Score: ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI- उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट
6:45 AM AUS vs ENG Live Score: नमस्कार! ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड एशेज 2025 के पहले टेस्ट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।






