Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़aus vs eng Kevin Pietersen Proposes Bold Replacement for Brendon McCullum ask to bring back Andy Flower
ब्रेंडन मैकुलम के पीछे पड़े केविन पीटरसन, कोच के लिए इस दिग्गज का नाम सुझाया

ब्रेंडन मैकुलम के पीछे पड़े केविन पीटरसन, कोच के लिए इस दिग्गज का नाम सुझाया

संक्षेप:

एशेज 2025-26 में इंग्लैंड की 1-4 से शर्मनाक हार के बाद पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ब्रेंडन मैकुलम की जगह एंडी फ्लावर को कोच बनाने का एक बड़ा और हैरान कर देने वाला सुझाव दिया है।

Jan 09, 2026 07:19 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में केविन पीटरसन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम को 1-4 से हार मिली है, जिसके बाद से पूर्व क्रिकेटर कोच को हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन खुलकर मौजूदा कोच ब्रेंडन मैकुलम को हटाने जाने की मांग कर रहे हैं और लगातार तीखे सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने मौजूदा टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम की जगह पूर्व कोच और IPL 2025 विजेता एंडी फ्लावर को वापस लाने की अपील की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि फ्लावर अब बदल चुके हैं और आधुनिक खिलाड़ियों के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट को गहराई से समझते हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में 1-4 से मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों और प्रबंधन के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। मैकुलम की 'बैजबॉल' रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं और कप्तान बेन स्टोक्स का भविष्य भी चर्चा में है।

ये भी पढ़ें:IND vs NZ वनडे सीरीज में किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट, भारतीय बॉलर्स का रहा दबदबा

केविन पीटरसन ने एक्स पर लिखा, ''यह एक बहुत ही अनोखा विचार है। मुझे लगता है कि यह मेरे अब तक के सबसे हैरान करने वाले विचारों में से एक है। क्या इंग्लैंड अब एंडी फ्लावर को वापस ला सकता है? वो बदल चुके हैं और आधुनिक खिलाड़ी के अनुरूप हैं। वो टेस्ट क्रिकेट को समझते हैं। कई खिलाड़ियों ने मुझे बताया कि हमारे पुराने ड्रामे के बाद वो बदल गए हैं। वो लीग जीत रहे हैं, इसलिए आधुनिक खिलाड़ी को अच्छे से समझते हैं। बहुत महत्वपूर्ण! जंगली विचार, जानता हूं! क्या सोचते हो?"

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड ने ‘आने वाले महीनों में जरूरी बदलाव लागू करने’ का वादा किया है। इंग्लैंड की गुरुवार को पांचवें टेस्ट में पांच विकेट से हार के बाद गोल्ड ने बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने टीम के निराशाजनक प्रदर्शन का उल्लेख किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।