Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़aus vs eng Jacob Bethell Outlines England Plan for Final Day Control in Sydney
5वें दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या होगा इंग्लैंड का प्लान, शतकवीर जैकब बेथेल ने दिया हिंट

5वें दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या होगा इंग्लैंड का प्लान, शतकवीर जैकब बेथेल ने दिया हिंट

संक्षेप:

स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को 180 से ज्यादा रन बनाने की जरूरत है। उन्होंने 5वें दिन के लिए प्लान तैयार कर लिा है।

Jan 07, 2026 10:08 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जैकब बेथेल की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में वापसी की। हालांकि अब भी मैच पर ऑस्ट्रेलिया की टीम का पलड़ा भारी है। जैकब बेथेल की पारी की मदद से इंग्लैंड मैच को अंतिम दिन तक खींचने में कामयाब रहा। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद बेथेल ने कहा है कि उनकी टीम को दूसरी पारी में अपनी बढ़त को 180 से ज्यादा करने की जरूरत है। ऑलराउंडर बेथेल इंग्लैंड की दूसरी पारी के पहले ओवर में क्रीज पर आए क्योंकि मिशेल स्टार्क ने पांचवीं गेंद पर जैक क्रॉली (01) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था। इसके बाद बेथेल ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 232 गेंद का सामना करके 142 रन बनाए हैं। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 302 रन बनाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस तरह से इंग्लैंड ने अभी तक 119 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 567 रन बनाकर 183 रन की बढ़त हासिल की थी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए थे। पिच से चौथे दिन ही स्पिनरों को मदद मिल रही है जो इंग्लैंड के लिए सकारात्मक संकेत है क्योंकि उसकी टीम में तीन स्पिनर हैं। इंग्लैंड क्रिकेट के एक्स अकाउंट पर शेयर वीडियो में जैकब बेथेल ने कहा, ''हमें ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की जरूरत है। ईमानदारी से कहूं तो अब 180 तक पहुंचना सपना है। शायद और भी। मैं अब थोड़ा संभल कर खेलूंगा और जरूरत पड़ने पर जोखिम लूंगा। यह जाहिर है एक बड़ा प्लेइंग फील्ड है। इसलिए वहां दो खिलाड़ी भी हैं। और हां, जब पॉट्स और टंग बाहर आएं, तो इस बारे में स्मार्ट रहें कि मैं उन्हें किस तरह की गेंदों का सामना करने देता हूं।''

बेथेल ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘यह उपलब्धि मेरे लिए खास है। मेरा परिवार यहां आया हुआ है और ऐसे में शतक लगाना बेहद खास बन गया है।’’

ये भी पढ़ें:श्रेयस अय्यर पूरी तरह हुए फिट, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए मिली हरी झंड़ी

बेथेल ने बेन डकेट (42) के साथ 81 रन, जो रूट (06) के साथ 32, हैरी ब्रूक (42) के साथ 102 और जेमी स्मिथ (26) के साथ 45 रन की साझेदारियां की। ऑस्ट्रेलिया पहले तीन मैच जीत कर एशेज अपने पास बरकरार रखने में सफल रहा लेकिन चौथे मैच में जीत दर्ज करने वाला इंग्लैंड सीरीज में हार के अंतर को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।