सिडनी टेस्ट में मैथ्यू पॉट्स को मिल सकता है खेलने का मौका, ऑस्ट्रेलिया के लिए बन सकते हैं खतरा

Jan 02, 2026 04:30 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है और उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

सिडनी टेस्ट में मैथ्यू पॉट्स को मिल सकता है खेलने का मौका, ऑस्ट्रेलिया के लिए बन सकते हैं खतरा

इंग्लैंड ने शनिवार से होने वाले एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ऐसा माना जा रहा है इस टेस्ट में मैथ्यू पॉट्स को खेलने का मौका मिल सकता है। मैथ्यू पॉट्स इस टूर के दौरान इंग्लैंड की टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। अब उन्हें 11वां मैच खेलने का मौका मिल सकता है क्योंकि गस एटकिंसन चौथे टेस्ट में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। टीम में शोएब बशीर को भी शामिल किया गया है।

इंग्लैंड को उम्मीद है कि इस हफ्ते सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पिच सपाट होगी। स्टोक्स रविवार को मैच शुरू होने से पहले शनिवार को पिच को एक बार फिर देखने के बाद एकादश की घोषणा करेंगे। स्टोक्स आमतौर पर टेस्ट शुरू होने से 48 घंटे पहले टीम की घोषणा करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन इस दौरे पर हालात को लेकर आम अनिश्चितता के बीच वह अधिक सावधान है।

पॉट्स के बारे में क्रॉली ने कहा, "जब भी मैं उनका सामना करता हूं, वह मुझे प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि वह शेरदिल है और उनके पास बहुत हुनर है। अगर इस हफ्ते उन्हें मौका मिलता है, तो वह इसके पूरी तरह हकदार हैं।" मेलबर्न टेस्ट में जीत के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में मैथ्यू पॉट्स को टीम में शामिल किया गया है।

पांचवें एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम:- बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जॉश टोंग।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़AUS vs eng England squad for final Ashes Test Matthew Potts Set for Potential Inclusion in Sydney Test Playing XI
;;;