Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़aus vs eng england announce playing xi for pink ball test vs australia Will Jacks replace injured mark wood
दो दिन में मैच हारी तो इंग्लैंड की टीम ने किया बदलाव, दूसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान

दो दिन में मैच हारी तो इंग्लैंड की टीम ने किया बदलाव, दूसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान

संक्षेप:

तेज गेंदबाज मार्क वुड को चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच के लिए उनकी जगह ऑलराउंडर विल जैक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

Dec 02, 2025 03:28 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा। गाबा में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम ने मंगलवार को प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली टीम ने आगामी मैच के लिए सिर्फ एक बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। ये मैच सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया था। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पिच को 'बहुत अच्छी' श्रेणी का करार दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंग्लैंड ने अपनी एकादश में एक बदलाव किया है और चोटिल मार्क वुड की जगह स्पिन-गेंदबाज ऑलराउंडर विल जैक्स को टीम में शामिल किया है। जैक्स, जिन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र के दौरान लेंथ में गेंदबाजी की थी, उन्हें फ्रंटलाइन स्पिनर शोएब बशीर से आगे रखा गया है। इससे पहले जैक्स ने इंग्लैंड के लिए केवल दो टेस्ट मैच खेले हैं और 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने शानदार पांच विकेट हॉल भी लिया था।

ये भी पढ़ें:छोटा पैकेट बड़ा धमाका, 14 साल के वैभव ने शतक लगाकर फिर कर दिया बड़ा कारनामा

इंग्लैंड की टीम अब चार तेज गेंदबाजों (स्टोक्स सहित पांच) और जैक्स के रूप में एक स्पिन विकल्प के साथ उतरेगी। पर्थ में दो दिन में ही मिली हार के बाद, इंग्लैंड की टीम इस डे-नाइट मुकाबले में वापसी कर सीरीज 1-1 से बराबर करने की पूरी कोशिश करेगी। एशेज अब डे-नाइट टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन में होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पिंक-बॉल फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड है, 14 मैचों में से 13 में जीत। इसके उलट, इंग्लैंड ने खेले गए सात में से सिर्फ दो जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीनों एशेज डे-नाइट मैच भी जीते हैं।

दूसरे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |