Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़aus vs eng ashes series Rare Feat as All 11 Australian batter Pass Double Figures Against England
97 साल बाद एशेज में 11 बल्लेबाजों ने पार किया डबल डिजीट, ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार किया कमाल

97 साल बाद एशेज में 11 बल्लेबाजों ने पार किया डबल डिजीट, ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार किया कमाल

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के सभी 11 बल्लेबाज दोहरे अंकों तक पहुंचे।

Dec 06, 2025 02:57 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ा है, यहां से दोनों टीमों के पास मुकाबला जीतने का सुनहरा मौका है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 334 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पांच बल्लेबाजों द्वारा अर्धशतक की मदद से पहली पारी में 117.3 ओवर में 511 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 177 रन की बढ़त मिली है। ब्रिसबेन में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। एशेज सीरीज के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब एक पारी में सभी बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ हो।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिचेल स्टार्क ने शनिवार को पहले सेशन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से परेशान किया। जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। एशेज टेस्ट में सिर्फ तीन बार एक पारी में सभी 11 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया है। सबसे पहले ये रिकॉर्ज 1894 में मेलबर्न में बना था, जहां इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया था। वहीं इसके बाद 1928 में सिडनी में इंग्लिश बल्लेबाजों ने ऐसा कमाल करके दिखाया था। इसके बाद 97 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने एशेज के इतिहास में पहली बार ऐसा अनूठा रिकॉर्ड बनाया है।

ये भी पढ़ें:राहुल ने इस 'टोटके' से खोली टॉस की बंद किस्मत, लोगों ने फौरन ही पकड़ी ट्रिक

वहीं डे नाइट टेस्ट के इतिहास में भी ऐसा रिकॉर्ड पहली बार किसी टीम ने बनाया है। वहीं डे नाइट टेस्ट के इतिहास में भी ऐसा रिकॉर्ड पहली बार किसी टीम ने बनाया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 43 गेंद में 33 रन की पारी खेली। जेक वेदरवॉल्ड 78 गेंद में 72 रन बनाए। मार्नश लाबुशेन ने 78 गेंद में 65 रन की पारी खेली। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 85 गेंद में 61 रन की दमदार पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 69 गेंद में 63 रन की तेजतर्रार पारी खेली। मिचेल स्टार्क ने 141 गेंद में 77 रन बनाए।

एशेज टेस्ट में एक पारी में सभी 11 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया

इंग्लैंड मेलबर्न 1894

इंग्लैंड सिडनी 1928

ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 2025

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |