Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़aus vs eng ashes gaba test england all out on 334 runs in first innings joe root unbeaten century of 138 runs
एशेज: जो रूट 138 रन बनाकर रहे नाबाद, इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर सिमटी

एशेज: जो रूट 138 रन बनाकर रहे नाबाद, इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर सिमटी

संक्षेप:

इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ब्रिसबेन में अपनी पहली पारी में 334 रन बनाकर आउट हो गई। जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज रूट ने मैच के पहले दिन अपना शतक पूरा किया था।

Dec 05, 2025 12:03 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ब्रिसबेन में अपनी पहली पारी में 334 रन बनाकर आउट हो गई। जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज रूट ने मैच के पहले दिन अपना शतक पूरा किया था। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 30 पारियों में उनका पहला टेस्ट शतक था। उन्होंने 11वें नंबर के बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर के साथ अंतिम विकेट के लिए 70 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

इंग्लैंड ने सुबह अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 325 रन से आगे बढ़ाई। ब्रेंडन डॉगेट ने दिन की 14वीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी विकेट लिया। आर्चर ने उनकी गेंद को हुक किया और मार्नस लाबुशेन ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका। इंग्लैंड की पारी 76.2 ओवर तक चली।

ये भी पढ़ें:जो रूट ने शतक से मैथ्यू हेडन को नंगा होकर दौड़ने से बचा लिया! खुशी से झूम उठे

रूट ने 206 गेंदों का सामना किया। 138 रन की पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। आर्चर ने 36 गेंदों पर 38 रन बनाए, जो उनके करियर का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है। उनकी पारी में दो छक्के और दो चौके शामिल हैं।

इंग्लैंड की तरफ से ओपनर जैक क्रॉली ने 93 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके जड़े। हैरी ब्रूक 31 रन, बेन स्टोक्स और विल जैक्स ने 19-19 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:आपने हम सबकी... जो रूट के शतक पर मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस का रिएक्शन वायरल

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल किया और पारी में 6 विकेट झटके। माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉजेट को 1-1 सफलताएं मिली।

मिचेल स्टार्क ने इस मैच में महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा। अब वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन चुके हैं। स्टार्क के नाम 102 टेस्ट में 418 विकेट हो चुके हैं। वसीम अकरम ने 104 टेस्ट में 414 विकेट झटके थे।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |