Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़aus vs eng Angry nathan Lyon Questions Selectors All Pace Attack Strategy Fumes After Being Axed from Test Squad
ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन को दूसरे टेस्ट से किया ड्रॉप, फैसले से गुस्से में स्पिनर ने ये कहा

ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन को दूसरे टेस्ट से किया ड्रॉप, फैसले से गुस्से में स्पिनर ने ये कहा

संक्षेप:

स्टार स्पिनर नाथन लियोन टीम से ड्रॉप किए जाने से काफी नाराज हैं। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस फैसले से गुस्से में हैं और बहुत निराश हैं।

Dec 04, 2025 09:23 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। टीम से बाहर किए जाने के बाद लियोन काफी नाराज दिखे हैं। टीम से ड्रॉप किए जाने के इस फैसले पर लियोन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से गुस्से में हैं और अंदर से टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं। नाथन लियोन करीब 13 साल बाद घरेलू टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं है। मैच की बात करें तो जो रूट ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक जड़ा, जिससे इंग्लैंड ने स्टंप तक पहली पारी में नौ विकेट पर 325 रन बना लिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन ने बताया कि उन्हें इस बड़े फैसले की जानकारी मैच शुरू होने के ठीक पहले मैदान पर पहुंचने के बाद ही मिली। लियोन ने '7 क्रिकेट' से बात करते हुए कहा, "मैं आज लगभग 12 बजे ग्राउंड पर आया, जैसा कि मैं हमेशा करता हूं और मुझे 12:30 बजे के आस-पास पता चला (कि मैं नहीं खेल रहा हूं)।"

ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चार तेज गेंदबाजों के विकल्प के साथ उतरा है। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में नाथन लियोन की जगह तेज गेंदबाज माइकल नेसर को शामिल किया गया है। लियोन ने गुस्से में कहा, "नहीं, हां, पूरी तरह से गुस्से में हूं लेकिन हां, इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। तो, हां, बस उम्मीद है कि मैं टीम के खिलाड़ियों को तैयार करने में अपनी भूमिका निभा सकता हूं और यह सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं।''

ये भी पढ़ें:मिचेल स्टार्क ने फिर की कातिलाना गेंदबाजी, झटके 6 विकेट; रूट का शतक

उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी तक रोनी या जॉर्ज के साथ नहीं बैठा हूं। मैं चीजों को अपने दिमाग में स्थिर होने दे रहा हूं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं कि, जैसा मैंने कहा, मैं उन लोगों के लिए वह सब कुछ कर सकूं, जो ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |