Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़AUS vs ENG Alyssa Healy will not play against England in Women World Cup Tahlia McGrath will captain Australia
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगी एलिसा हीली, अब कौन करेगा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी?

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगी एलिसा हीली, अब कौन करेगा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी?

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगी। उनकी पिंडली में चोट है। हीली के चोटिल होने के बाद ऑलराउंडर ताहलिया मैकग्रा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी।

Oct 21, 2025 03:44 pm ISTMd.Akram इंदौर, भाषा
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली पिंडली की चोट के कारण बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनकी अनुपस्थिति में ऑलराउंडर ताहलिया मैकग्रा कप्तानी करेंगी। पिछले दो मैचों में शतक लगाने वाली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑस्ट्रेलिया की मुख्य कोच शेली निश्चेके ने मंगलवार को मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसकी पिंडली में हल्का खिंचाव है।’’ ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाली हीली चार पारियों में 294 रन बनाकर इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जगह जॉर्जिया वोल फ़ोबे लिचफील्ड के साथ पारी की शुरुआत कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:कई बार सभी को थोड़ा बेवकूफ...जीत के बाद हीली ने इन दो खिलाड़ियों की तारीफ की

कोच ने कहा, ‘‘हमारे पास कुछ विकल्प हैं। एक विकल्प जॉर्जिया वोल है जो पहले भी यह भूमिका निभा चुकी है, लेकिन हमने अभी इस पर फैसला नहीं किया है।’’ गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं और ऐसे में जब यह दोनों टीम शीर्ष स्थान के लिए होने वाले मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य एक-दूसरे पर अपनी बादशाहत साबित करना और अपनी जीत की लय बरकरार रखना होगा।

ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया ने चौथा मैच जीत सेमीफाइनल में मारी एंट्री, एलिसा ने जड़ा दूसरा शतक

दोनों टीमें अब तक अजेय रही हैं। इन दोनों टीम ने अभी तक चार मैच जीते हैं जबकि दोनों का एक-एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के 1.490 की तुलना में 1.818 के बेहतर नेट रन रेट के कारण अंक तालिका में शीर्ष पर है। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसका शीर्ष स्थान पक्का हो जाएगा। इसके अलावा उसे सेमीफाइनल से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त भी हासिल हो जाएगी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |