Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़aus vs eng 2nd test day 2 ashes series England Five Dropped Catches Gift Australia 44 Run Lead ben stokes smith
इंग्लैंड की खराब फील्डिंग का ऑस्ट्रेलिया ने उठाया फायदा, पहली पारी में 44 रनों की बढ़त बनाई

इंग्लैंड की खराब फील्डिंग का ऑस्ट्रेलिया ने उठाया फायदा, पहली पारी में 44 रनों की बढ़त बनाई

संक्षेप:

एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की बेहद खराब फील्डिंग का भरपूर फायदा उठाते हुए पहली पारी में 44 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने कुल पांच कैच टपकाए।

Dec 05, 2025 06:45 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

जेक वेदरॉल्ड (72),मार्नस लाबुशेन (65) और कप्तान स्टीव स्मिथ (61) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के डे-नाईट दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ स्टंप्स के समय छह विकेट गंवाकर 378 रन बनाकर 44 रनों की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ बना ली है। इंग्लैंड ने कल के नौ विकेट पर 325 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में ब्रेंडन डॉगेट ने जोफ्रा आर्चर को आउटकर इंग्लैंड की पहली पारी का 76.2 ओवर में 334 के स्कोर पर अंत कर दिया। जो रूट 206 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 138) रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने छह विकेट लिये। माइकल नीसर, ब्रेंडन डॉगेट और स्कॉट बोलैंड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड और जेक वेदरॉल्ड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। 14वें ओवर में ब्राइडन कार्स ने ट्रैविस हेड (33) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। तीसरे नंबर के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने वेदरॉल्ड के साथ अभी 69 रन जोड़े थे कि 26वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने जेक वेदरॉल्ड को पगबाधा आउटकर पवेलियन भेज दिया।

ये भी पढ़ें:अफ्रीका जीत के बाद भी करेगा प्लेइंग XI में बदलाव, इन खिलाड़ियों को मिलेगी एंट्री

जेक वेदरॉल्ड ने 78 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का लगाते हुए 72 रन बनाये। वहीं मार्सन लाबुशेन ने नौ चौके और एक छक्के की सहायता से 65 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान स्टीव स्मिथ ने 85 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। कैमरन ग्रीन (45), जॉश इंग्लिस 23 रन बनाकर आउट हुये। दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में छह विकेट पर 378 रन बनाकर 44 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। एलेक्स कैरी (नाबाद 45) और माइकल नीसर (नाबाद 15) क्रीज पर मौजूद थे।

इंग्लैंड की ओर से ब्राइडन कार्स ने तीन विकेट लिये। बेन स्टोक्स को दो विकेट मिले। जोफ्रा आर्चर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |