स्टीव स्मिथ तोड़ेंगे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बांग्लादेश मैच के दौरान की बराबरी
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में जो रूट के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीन कैच लपके।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान जो रूट के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम था लेकिन शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्मिथ ने तीन कैच लेकर उनके इस रिकॉर्ड से आगे निकलने के करीब पहुंच गए हैं। बांग्लादेश ने डार्विन में खेले जा रहे मुकाबले में तन्जीद हसन तमीम की शतकीय पारी की बदौलत पहली पारी में 6 विकेट खोकर 351 रन बना लिए हैं। टीम ने 153 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है, जिससे ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ गया है।
स्टीव स्मिथ ने जो रूट के रिकॉर्ड की बराबरी की
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम था। इंग्लैंड के दिग्गज ने 166 मैचों में 218 कैच लपके हैं लेकिन अब उनका ये वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में हैं। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के 124 मैचों में 218 कैच हो गए हैं और वह शनिवार तक इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में सफल हो सकते हैं। स्टीव स्मिथ सबसे कम मैचों में 218 विकेट तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इन दोनों के अलावा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के दिग्गज राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने 164 मैचों में 210 कैच लिए थे। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने 149 मैचों में 205 कैच अपने नाम किए हैं। साउथ अफ्रीका के महान क्रिकेटर जैक कैलिस ने 166 मैचों में 200 कैच लिए हैं।
बांग्लादेश ने बनाई मजबूत पकड़
ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज की शुरुआत खराब की। ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 198 पर ही सिमट गई। हसन महमूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 200 के करीब पहुंचाने में स्टीव स्मिथ का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने कई साझेदारी निभाई। स्मिथ ने 109 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी में पूरी तरह से हार से बचाने का एकमात्र प्रयास था।
इसके जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में दमदार प्रदर्शन किया है। दूसरे दिन स्टंप तक बांग्लादेश की टीम ने 110 ओवर खेलते हुए 6 विकेट पर 351 रन बना लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया पर 153 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। सलामी बल्लेबाज तन्जीद हसन तमीम ने 197 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 126 गेंद में 84 रन की दमदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए।



