रिकी पोंटिंग का ऑस्ट्रेलिया की हार से पारा हुआ हाई, खिलाड़ियों को बाहर करने की दी सलाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद कहा है कि अब टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देने का सही समय आ गया है। उन्होंने ओपनर और नंबर तीन पर विकल्प आजमाने की सलाह दी है।

Ricky Ponting
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हराया। इस हार के साथ टीम की जमकर आलोचना हो रही है। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि अब टीम में बदलाव जरूरी हो गया है। उनका मानना है कि नए खिलाड़ियों को मौका देने का समय आ गया है। बांग्लादेश ने रविवार को डार्विन में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम को धूल चटा दी। शांतो की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार जीत हासिल की है, जबकि उसकी 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के खिलाफ कुल दूसरी जीत है।

रिकी पोंटिंग ने नए खिलाड़ियों को मौका देने की सलाह

रिकी पोंटिंग ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद कहा है कि अब टीम को नए खिलाड़ियों की जरूरत है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि बतौर कप्तान या खिलाड़ी वह बदलाव के पक्ष में नहीं और टीम को एक साथ रखना चाहते हैं लेकिन मुश्किल समय आने पर किसी को बाहर करना होता है। सलामी बल्लेबाज और नंबर तीन पर नए खिलाड़ियों को आजमाने की ओर इशारा किया है। रिकी पोंटिंग ने चैनल 7 से बातचीत में कहा, ''मुझे लगता है कि समय आ गया है कि उनको बदलाव करने होंगे। मैं पिछले साल के अंत में कह चुका था कि कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए टीम को फिर से बनाने का यही आदर्श समय था। कप्तान या खिलाड़ी के रूप में मैं बदलाव चाहने वाला आखिरी रहूंगा। मैं हमेशा समूह (टीम) को एक साथ बांधकर रखना चाहता था इसलिए स्थिति इतनी खराब हो जानी चाहिए कि मैं कहूं कि किसी को टीम से बाहर कर देना चाहिए।''

उन्होंने आगे कहा, ''सलामी बल्लेबाज और तीसरे नंबर पर नए खिलाड़ियों को लाने से वो ज्यादा कुछ खोने वाले नहीं थे या बहुत कम खोते।'' बांग्लादेश की पहली पारी में महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाने वाले मेहदी हसन मिराज ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर उसे 284 रन पर आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया केवल 56 रन की बढ़त ही हासिल कर पाया।

बांग्लादेश के कप्तान शांतो जीत से हुए खुश

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, ''किसी भी प्रारूप में बांग्लादेश की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। हम भविष्य में कुछ खास करेंगे।'' बांग्लादेश में भी इस जीत का जमकर जश्न मनाया जा रहा है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भी शंटो को वीडियो कॉल करके टीम को बधाई दी। शांतो ने कहा, ''हमारे लिए यह विशेष पल है और मुझे पूरा विश्वास है कि स्वदेश में भी लोग इसका जश्न मना रहे होंगे। हमें ऐसे पल बहुत कम मिलते हैं इसलिए हमें इसका पूरे दिन भर जश्न मनाना चाहिए।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पोंटिंग का ऑस्ट्रेलिया की हार से पारा हाई, खिलाड़ियों को बाहर करने की दी सलाह