आर अश्विन से आगे निकले मिचेल स्टार्क, टॉप 10 में एक भारतीय; इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मिचेल स्टार्क ने इंटरनेशनल क्रिकेट में  सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में आर अश्विन को पछाड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज  स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में घातक गेंदबाजी की।

Mitchell Starc Overtakes R Ashwin
मिचेल स्टार्क और आर अश्विन

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के परखच्चे उड़ा दिए। ऑस्ट्रेलिया दो दिन के अंदर यह मैच एक पारी और 51 रनों से जीता। स्टार्क ने कुल 10 विकेट चटकाए। उन्होंने मैकाय के मैदान पर शनिवार को पहली पारी में छह विकेट झटके। वहीं, स्टार्क ने रविवार को दूसरी पारी में चार शिकार किए। उन्होंने करियर में चौथी बार टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए। स्टार्क रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा चुके हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी एक स्थान आगे बढ़े हैं।

अश्विन से आगे निकले मिचेल स्टार्क

36 वर्षीय स्टार्क अब 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 302 मैच में 771 शिकार कर लिए हैं। यह स्टार्क का 107वां टेस्ट था। उन्होंने सबसे लंबे फॉर्मेट में 445 विकेट झटके हैं। उन्होंने 130 वनडे में 247 और 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 79 विकेट चटकाए। स्टार्क भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन से आगे निकले हैं। अश्विन 287 इंटरनेशनल मैचों में 765 विकेट हासिल किए। वह 12वें नंबर पर खिसके गए हैं। उन्होंने 106 टेस्ट में 537 शिकार किए। अश्विन ने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।

टॉस 10 लिस्ट में एक भारतीय शामिल

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बॉलर्स की टॉप 10 लिस्ट में एक भारतीय शामिल है। भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 463 मुकाबलों में 956 शिकार किए। कुंबले ने 132 टेस्ट में 619 और 271 वनडे में 337 विकेट अपने नाम किए। लिस्ट में शीर्ष पर मुथैया मुरलीधरन काबिज हैं। श्रीलंका के महान स्पिनर मुरलीधरन ने 495 मैचों में 1347 शिकार किए। उन्होंने 133 टेस्ट में 800 और 350 वनडे में 534 विकेट लिए। मुरलीधरन ने अपने करियर में 12 टी20 इंटनेशनल भी खेले, जिसमें 13 विकेट झटके।

सिर्फ दो ही गेंदबाज कर पाए ये कमाल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 339 मुकाबलों में 1001 विकेट लिए। उन्होंने 145 टेस्ट में 708 और 194 वनडे में 293 विकेट हासिल किए। इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ दो ही गेंदबाज एक हजार प्लस विकेट लेने का कमाल कर पाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ पेसर जेम्स एंडरसन 991 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं। एंडरसन ने 188 टेस्ट में 704 और 194 वनडे में 269 विकेट लिए। उन्होंने 19 T20I में 18 शिकार किए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1347 - मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

1001 - शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)

991 - जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

956 - अनिल कुंबले (भारत)

949 - ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)

916 - वसीम अकरम (पाकिस्तान)

847 - स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)

829 - शॉन पोलक (साउथ अफ्रीका)

789 - वकार यूनिस (पाकिस्तान)

776 - टिम साउथी (न्यूजीलैंड)

771 - मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

765 - आर अश्विन (भारत)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अश्विन से आगे निकले स्टार्क, टॉप 10 में एक भारतीय; सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट