मिचेल स्टार्क ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बतौर बाएं हाथ के गेंदबाज झटके सबसे ज्यादा विकेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मिचेल स्टार्क बतौर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के रंगना हेराथ का रिकॉर्ड तोड़ा।

Mitchell Starc
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह बतौर बाएं हाथ के गेंदबाज टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के रंगना हेराथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में खराब शुरुआत की है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 198 रन पर ही सिमट गई है। बांग्लादेश की ओर से महमूद ने 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जोकि टेस्ट क्रिकेट में बंगलादेश के किसी तेज गेंदबाज द्वारा तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

मिचेल स्टार्क ने तोड़ा रंगना हेराथ का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में बतौर बाए हाथ के गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को बांग्लादेश के बल्लेबाज शादमान इस्लाम को आउट करके ये उपलब्धि हासिल की। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज रंगना हेराथ के नाम था, जिन्होंने अपनी टीम के लिए 433 विकेट लिए थे। स्टार्क को उनसे आगे निकलने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी, जोकि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी ही हासिल कर लिया। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए टेस्ट में 414 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी ने 362 विकेट चटकाए हैं। श्रीलंका के चमिंडा वास भी इस सूची में मौजूद हैं। उन्होंने 355 विकेट झटके हैं। भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के नाम भी टेस्ट में 348 विकेट हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 198 रन

हसन महमूद (6 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने गुरुवार को पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को 53 ओवरों में 198 रन के स्कोर पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने बंगलादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।। यह 23 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश का पहला टेस्ट मैच है। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए जेक वेदरॉल्ड और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए (45) रन जोड़े। 12वें ओवर में महमूद ने जेक वेदरॉल्ड (23) रन को आउट कर बंगलादेश को पहली सफलतता दिलाई।

इसके बाद तो बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया पर अपना शिकंजा कस लिया। तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने भी दो-दो विकेट लिए, जिससे यह बंगलादेश के लिए टेस्ट पारी में सभी दस विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों का दूसरा उदाहरण बन गया। इससे पहले 2024 में रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट में महमूद ने पांच विकेट लिए थे। दरअसल, डार्विन में महमूद का 6 विकेट लेकर 55 रन देना टेस्ट क्रिकेट में बंगलादेश के किसी तेज गेंदबाज द्वारा तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़स्टार्क ने बना दिया रिकॉर्ड, बतौर बाएं हाथ के गेंदबाज झटके सबसे ज्यादा विकेट