AUS vs BAN: डार्विन टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया 198 पर सिमटा
AUS vs BAN 1st Test- ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है। हसन महमूद की धाकड़ गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेट दिया है। स्टंप तक बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर 96 रन बनाए।

AUS vs BAN 1st Test- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मेजबान टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 के स्कोर पर सिमट गई है। हसन महमूद की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने यह कमाल किया। इस युवा गेंदबाज ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाए, जिसमें स्टीव स्मिथ का भी विकेट शामिल था। स्मिथ के अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज इस पारी में 25 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। स्मिथ ने अकेले यह लड़ाई लड़ी और 71 रनों की पारी खेल टीम को 200 के नजदीक पहुंचाया। इसके जवाब में बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की। शदमान के 20 के स्कोर पर आउट होने के बाद तन्जीद और मोमिनुल ने पारी को संभाला है। बांग्लादेश ने पहले दिन स्टंप तक एक विकेट खोकर 96 रन बनाकर लिए हैं। तन्जीद 67 गेंद में 32 और मोमिनुल हक 49 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया।
Australia vs Bangladesh LIVE Scorecard
BAN 96/1
AUS 198
वहीं मेहमान टीम बांग्लादेश 23 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए, यह टेस्ट क्रिकेट में 12 महीने के बड़े दौर की शुरुआत है - जिसमें अगले साल की शुरुआत में भारत में होने वाली पांच मैचों की अहम सीरीज़ भी शामिल है - जहाँ उन्हें लगभग 20 टेस्ट खेलने हैं, जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कीमती पॉइंट्स दांव पर लगे हैं। खास बात यह है कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ज़बरदस्त "बिग फोर" बॉलिंग अटैक की वापसी हो रही है, जो लगभग एक साल में पहली बार एक साथ खेल रहे हैं।
बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में एक प्रैक्टिस मैच भी खेला था, जो वह तीन दिन के अंदर ही हार गए। पहली पारी में तो मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने दमखम दिखाया। मेहदी हसन मिराज ने शतक भी जड़ा, मगर दूसरी पारी में उन्होंने हथियार डाल दिए। बांग्लादेश की टीम 54 रनों पर ही सिमट गई। इस खराब परफॉर्मेंस का असर जरूर उनके आत्मविश्वास पर पड़ा होगा। अब देखना होगा कि इस टेस्ट सीरीज के दौरान उनके बल्लेबाजों का परफॉर्मेंस ऑस्ट्रेलिया की तीखी विकेटों पर कैसा रहता है।
ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश प्लेइंग XI
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंज़ीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिटन दास (विकेट कीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, एबादोत हुसैन
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदराल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड



