AUS vs BAN Highlights, Day 2: बांग्लादेश ने किया ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम, दूसरे दिन 150 पार की हासिल की लीड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

AUS vs BAN Highlights- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश पहला टेस्ट डार्विन में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने मेजबानों पर 150 रनों की लीड हासिल कर ली है। उनके हाथ में 4 विकेट बाकी है।

AUS vs BAN Live Cricket Score
AUS vs BAN लाइव क्रिकेट स्कोर

AUS vs BAN Highlights- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दूसरा दिन भी बांग्लादेश के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक मेहमानों ने 150 रन से अधिक की लीड हासिल कर ली है। गौर करने वाली बात यह है कि अभी भी उनके हाथ में 4 विकेट बाकी है। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने शतक जड़ा, वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 84 रनों की शानदार पारी खेली। नई गेंद लेने के बाद जरूरत कुछ देर के लिए लगा कि ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी कर ली है, जब 11 रन के अंदर उन्होंने 3 विकेट चटका लिए थे। हालांकि 7वें विकेट के लिए मेहदी हसन मिराज (32) और हसन महमूद (13) ने 43 रनों की नाबाद साझेदारी कर फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की नाक में दम किया।

कुछ आंकड़ों पर नजर डालें तो-

  • पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 100 से ज्यादा रन की बढ़त लेने के बाद टेस्ट जीता था, वह 2010 में SCG में पाकिस्तान के खिलाफ था।
  • यह सिर्फ दूसरी बार है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहली पारी में 100 से ज़्यादा रन की बढ़त ली है। इससे पहले 2006 में फ़तुल्लाह में 158 रन की बढ़त मिली थी (लेकिन ऑस्ट्रेलिया फिर भी जीत गया था)।
  • बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 351 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका कंगारुओं के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।
  • तंजीद हसन ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
  • स्टीव स्मिथ ने इस मैच में तीन कैच पकड़े। वह बतौर फील्डर कुल 218 कैच पकड़कर जो रूट के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं।

Australia vs Bangladesh Scorecard

AUS 198

BAN 351/6

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पहले टेस्ट के शुरूआती दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को पहली पारी में 198 रन पर समेट दिया जिसमें हसन महमूद ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर छह विकेट हासिल किए। इसके बाद बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने स्टंप तक एक विकेट पर 96 रन बना लिए जिससे वह पहली पारी के हिसाब से केवल 102 रन से ही पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए थे। लेकिन हसन ने लगातार सटीक लाइन एवं लेंथ से गेंदबाजी करते हुए अपने छठे और सातवें ओवर में सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड (23 रन) और ट्रेविस हेड (22 रन) को आउट कर दिया।

इसके बाद हसन, तास्किन अहमद (55 रन देकर दो विकेट) और इबादत हुसैन (39 रन देकर दो विकेट) ने पहले दो सत्रों में शानदार अनुशासित गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। सिर्फ स्टीव स्मिथ ही संघर्ष करते हुए 71 रन बना सके।

ऑस्ट्रेलिया ने नौवें विकेट के रूप में स्मिथ का विकेट गंवाया। उन्होंने हसन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन विकेटकीपर लिटन दास ने उनका कैच लपक लिया। स्मिथ की पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल था।

AUS vs BAN प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI- जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

बांग्लादेश प्लेइंग XI- शादमान इस्लाम, तनजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिटन दास (विकेट कीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, एबादोत हुसैन

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बांग्लादेश ने किया ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम, दूसरे दिन 150 पार की हासिल की लीड