जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में पूरी की 'ट्रिपल सेंचुरी', बांग्लादेश के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटों की ट्रिपल सेंचुरी पूरी कर ली है। यह कारनामा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में जारी पहले टेस्ट के दौरान किया। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 6 विकेट चटकाए।

josh Hazlewood
जोश हेजलवुड के टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान टीम की हालत काफी खस्ता है। पहली पारी में 198 रनों पर ढेर होने क के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी बांग्लादेश के आगे बेबस नजर आए। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाकर अच्छी खासी बढ़त बना ली है। बांग्लादेश की तरफ से तंजीद हसन ने शतक जड़ा, वहीं कप्तान शांतो और मेहदी हसन मिराज ने फिफ्टी लगाई। बांग्लादेश की शानदार बल्लेबाजी के बीच ऑस्ट्रेलिया के एकमात्र गेंदबाज जोश हेजलवुड चमके। हेजलवुड ने इस दौरान 6 विकेट चटकाए और टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी पूरी की।

जोश हेजलवुड टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के 9वें गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले पायदान पर पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ मौजूद हैं। वहीं मौजूदा स्क्वॉड में नाथन लायन, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे उनके साथ गेंदबाज भी हैं। आइए एक नजर पूरी लिस्ट पर डालते हैं-

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज

शेन वॉर्न: 708 विकेट

नाथन लायन: 567*

ग्लेन मैकग्राथ: 563

मिशेल स्टार्क: 433*

डेनिस लिली: 355

पैट कमिंस: 315*

मिशेल जॉनसन: 313

ब्रेट ली: 310

जोश हेजलवुड: 301*

क्रेग मैकडरमॉट: 291

मेहदी हसन मिराज के रूप में मिला 300वां विकेट

जोश हेजलवुड को मेहदी हसन मिराज के रूप में अपना 300वां विकेट मिला। मिराज इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी 65 रनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 400 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही।

बांग्लादेश ने हासिल की 228 रनों की लीड

बांग्लादेश ने पहली पारी में 228 रनों की लीड लेकर ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। अब कंगारुओं को यह मैच जीतना है तो उन्हें अपनी दूसरी पारी में 400-500 रन बनाने होंगे। जिस तरह उनकी पहली इनिंग घटी थी, उसे देखकर इसकी उम्मीद काफी कम है।

बता दें, पहली इनिंग में 200 से अधिक रन की लीड देने के बाद ऑस्ट्रेलिया मात्र तीन बार ही टेस्ट मैच जीता है। ऐसा आखिरी बार 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था।

बनाम SA, डरबन, 1950 (लीड 236)

बनाम SL, कोलंबो, 1992 (लीड 291)

बनाम PAK, सिडनी, 2010 (लीड 206)

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जोश हेजलवुड ने पूरी की 'ट्रिपल सेंचुरी', बांग्लादेश के खिलाफ किया बड़ा कारनामा