AUS vs BAN टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट, क्या पिच पर उठेंगे सवाल? स्टार्क-शोरीफुल ने काटा गदर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे। ऐसे में क्या मकॉय की पिच पर सवाल उठेंगे। मिचेल स्टार्क और शोरीफुल इस्लाम ने इस दौरान 6-6 विकेट लेकर गदर काटा।

AUS vs BAN Highlights 2nd day 1
AUS vs BAN हाइलाइट्स दूसरा टेस्ट, पहला दिन

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश 2 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मकॉय के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है। मैच के पहले ही दिन 18 विकेट गिरने पर इस मैदान की पिच सवालों के घेरे में है। अगर एशियाई कंडीशन में मैच के पहले दिन इतने विकेट गिरते तो क्रिकेट एक्सपर्ट्स तरह-तरह के सवाल उठाते। कहा जाता कि ऐसी पिचें टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छी नहीं है, यह क्रिकेट को बर्बाद कर रही है…आदि। अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश टेस्ट की पिच को लेकर उनकी क्या राय होगी। बता दें, AUS vs BAN टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमें मिलकर भी 300 रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाई।

ऑस्ट्रेलिया का ‘बदलापुर’

डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रैंदकर बड़ा उलटफेर किया था। जैसा हर किसी ने उम्मीद की थी कि ऑस्ट्रेलिया जरूर इस बेइज्जती का बदला लेगा। मकॉय टेस्ट के पहले दिन कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पहली गेंद से बरसे। स्टार्क ने मैच की पहली गेंद पर शादमान इस्लाम का विकेट प्लैटिनम डक पर चटकाया। देखते ही देखते बांग्लादेश की आधी टीम महज 12 के स्कोर पर पवेलियन में थी। गौर करने वाली बात यह है कि यह सभी विकेट मिचेल स्टार्क ने लिए थे। इस दौरान बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए थे।

जी हां, स्टार्क ने महज महज के शुरुआती 42 मिनट और 22 गेंदों में पंजा खोल दिया था।

इसके बाद पैट कमिंस ने 3 विकेट लेकर कहर बरपाया, वहीं हेजलवुड को भी एक सफलता मिली।

स्टार्क ने शोरीफुल इस्लाम के रूप में आखिरी विकेट चटकाकर बांग्लादेश की पारी का अंत महज 64 के स्कोर पर कर दिया।

बांग्लादेश के 7 बल्लेबाज पहली पारी में सिंगल डिजिट पर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया भी बल्लेबाजी में लड़खड़ाया

डेढ सेशन से भी कम में बांग्लादेश को 64 के स्कोर पर समेटने के बाद उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाकर बांग्लादेश को पहले ही दिन मैच से पूरी तरह से बाहर कर देगी। मगर इस बार कंगारू उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे।

शोरीफुल इस्लाम की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 165 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। शोरीफुल ने इस दौरान पंजा खोलते हुए कुल 6 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया के पास इस समय 101 रनों की बढ़त है। अगर बांग्लादेश दूसरे दिन उन्हें जल्द समेटने में कामयाब रहता है तो उनके पास वापसी का मौका होगा।

बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा विकेट कैमरन ग्रीन का होगा, जो फिफ्टी बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़AUS vs BAN टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट, क्या पिच पर उठेंगे सवाल?