ऑस्ट्रेलिया को हराने पर बांग्लादेशी कप्तान शांतो का आया रिएक्शन, कहा- खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत को शानदार बताया है। उन्होंने कहा है कि टीम अब सिर्फ स्पिनरों पर निर्भर नहीं रहती बल्कि तेज गेंदबाज भी दिलचस्पी दिखा रहे।

Bangladesh captain Najmul Hossain Shanto
बांग्लादेश टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल शांतो

बांग्लादेश टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल शांतो ने रविवार को कहा कि मुझे स्वयं और अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है। हमने स्पिन पर निर्भर रहने के बजाय तेज गेंदबाजों को तैयार किया यह इस प्रारूप में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा बदलाव रहा। बांग्लादेश ने रविवार को दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ही नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। यह उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पहली और कुल मिलाकर दूसरी जीत है।

बांग्लादेश की पहली पारी में महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाने वाले मेहदी हसन मिराज ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर उसे 284 रन पर आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया केवल 56 रन की बढ़त ही हासिल कर पाया। बांग्लादेश ने 14.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह सबसे बड़ा बदलाव है

पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी धरती पर पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, " मैं बहुत खुश हूं, खुद पर और लड़कों के खेल पर गर्व है। हमने बहुत मेहनत की है। केवल स्पिन पर निर्भर रहने के बजाय तेज गेंदबाजों को तैयार करने की सोच टेस्ट प्रारुप में बांग्लादेश के लिए यह सबसे बड़ा बदलाव है। पहले, पांच साल पहले, तेज गेंदबाज टेस्ट नहीं खेलना चाहते थे। लेकिन अब हम बहुत ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और वे टेस्ट फॉर्मेट को अहमियत दे रहे हैं। वे खेलना चाहते हैं, अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, वर्ल्ड-क्लास बनना चाहते हैं। अब उनकी सोच यही है।"

उन्होंने कहा, " मुशफिकुर और मोमिनुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने उन्हें ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया है। तंजिद सफेद गेंद खेल में आक्रामक खेलते हैं, लेकिन इस टेस्ट में वह शांत रहे और गेंद की मेरिट के हिसाब से शॉट खेले। टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर हम चाहते हैं कि वह असरदार खेलें और उन्होंने ऐसा किया।"

गेंदबाजों ने सब्र से काम लिया

एक अन्य सवाल क्या यह बांग्लादेश के लिए सबसे शानदार पल है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रारुप में बांग्लादेश के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। आगे चलकर, हम भविष्य में कुछ खास करना चाहते हैं। इसके लिए हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हमें पांच दिन अच्छा क्रिकेट खेलना होगा, और मैं वही बात दोहराऊंगा। अगर हम सेशन-दर-सेशन खेलें, अगर लोअर ऑर्डर भी योगदान देता रहे, तो यही सब जरूरी है।

मैच में नौ विकेट लेने वाले 'प्लेयर ऑफ द मैच' हसन महमूद ने कहा, "मैच से पहले अभ्यास सत्र में, हम हर पल अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे थे और नतीजे की परवाह किए बिना खुद पर भरोसा रख रहे थे। ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग लाइन-अप को लेकर हमने कोच के साथ मिलकर कुछ प्लान बनाए और वीडियो देखे, और मैदान पर भी हमने वही किया। गेंदबाजों ने सब्र से काम लिया और सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी की। नतीजे भी मिले। मेरे परिवार और देश के लोग जश्न मना रहे होंगे।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऑस्ट्रेलिया को हराने पर शांतो का आया रिएक्शन, कहा- प्रदर्शन पर गर्व है