आकिब नबी ने इंडिया डेब्यू पर रचा शर्मनाक इतिहास, करसन घावरी का 51 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Auqib Nabi IND vs WI 2nd ODI: आकिब नबी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में इंटरनेशनल डेब्यू किया। तेज गेंदबाज आकिब ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Auqib Nabi India Debut
गुवाहाटी वनडे के दौरान आकिब नबी

भारत ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐतिहासिक रनचेज किया। भारत ने 406 रन का टारगेट 43.3 ओवर में चेज किया और 8 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान शुभमन गिल (133 गेंदों में नाबाद 223) ने दोहरा शतक लगाया जबकि रोहित शर्मा (75 गेंदों में 101) ने सेंचुरी लगाई। इससे पहले, वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी थी। वेस्टइंडीज ने बुधवार को निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 405 रन जोड़े। पेसर गुरनूर बराड़ ने सर्वाधिक रन लुटाए। उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 96 रन देकर दो शिकार किए। तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 8.5 ओवर में 84 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं मिला। यह उनका पहला इंटरनेशनल मैच था। आकिब ने इंडिया डेब्यू पर शर्मनाक इतिहास रच डाला है।

करसन घावरी का 51 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

दरअसल, 29 वर्षीय आकिब नबी वनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने करसन घावरी का 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। घावरी ने 1975 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले वनडे मैच में 11 ओवर में 83 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं चटकाया। वनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरा नंबर मोहम्मद सिराज का है। सिराज ने 2019 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहला वनडे खेला था, जिसमें 10 ओवर में 76 रन दिए। उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला था। बता दें कि सिराज वेस्टइंडीज सीरीज में भारतीय वनडे स्क्वॉड का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें शुरुआती दो मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

गुवाहाटी की पिच पर कोच गंभीर ने साधा निशाना

भारत ने भले ही गुवाहाटी में ऐतितिहासिक जीत दर्ज की लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर ने बारसापारा स्टेडियम की सपाट पिच पर जमकर निशाना साधा। गंभीर ने दूसरा वनडे जीतने के बाद 'जियोस्टार' के साथ बातचीत के दौरान कहा, ''अगर मुझे बिल्कुल ईमानदार होना है तो मुझे लगता है कि बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा अधिक मुकाबला होना चाहिए। यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है। कल्पना कीजिए कि कोई युवा गेंदबाज इस विकेट पर गेंदबाजी कर रहा हो, और विपक्षी टीम 400 रन बना दे और फिर हम 400 रन का पीछा कर लें।'' भारतीय कोच ने कहा कि एक वनडे में पांच शतक और 800 से अधिक रन दर्शकों के लिए रोमांचक हो सकते हैं, लेकिन असमान मुकाबला गेंदबाजों को दर्शक बना देता है। उन्होंने कहा, ''जाहिर तौर पर, रिकॉर्ड के लिए, भीड़ के लिए, यह शानदार है, लेकिन अगर आप मुझसे एक सच्चे क्रिकेट प्रशंसक और एक कोच के तौर पर पूछें तो मुझे गेंदबाजों के प्रति भी सहानुभूति रखनी होती है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आकिब ने इंडिया डेब्यू पर रचा शर्मनाक इतिहास, करसन का 51 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा