'कड़ी मेहनत का फल मिलता ही है', भारतीय टीम में चयन पर खुलकर बोले आकिब नबी; BCCI ने शेयर किया वीडियो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आकिब नबी ने कहा है कि रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि भारतीय टीम ने उनका चयन होगा। अब मौका मिलने पर वह खुश हैं।

Saransh Jain Auqib Nabi
सारांश जैन, आकिब नबी

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच हाल ही में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला गया था, जहां पर भारत ने दमदार जीत हासिल की। हालांकि आगामी सीरीज से पहले भारतीय टीम खिलाड़ियों के चोटों से परेशान है। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर चुके आकिब नबी को मौका मिला है। वहीं इस सीरीज के लिए सारांश जैन को पहली बार मौका मिला है। बीसीसीआई ने गुरुवार को दोनों खिलाड़ियों के बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है।

आकिब को बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मौके की थी उम्मीद

जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने कहा है कि 2025-26 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बाद उन्हें पूरी उम्मीद थी कि भारतीय टीम में उनका चयन होगा। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत रणजी में उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल हुई थी। वह इस समय बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। आकिब ने पिछले दो रणजी सीजन में 104 विकेट लिए हैं। पिछले सीजन उन्होंने 60 विकेट चटकाए। इंडिया ए के श्रीलंका दौरे पर भी नबी गए थे, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 6 विकेट लिए।

बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में सारांश जैन से बातचीत में आकिब नबी ने कहा, ''हां, मुझे उम्मीद थी। लेकिन बतौर क्रिकेटर आपका माइंडसेट ऐसा होना चाहिए कि आपका काम प्रदर्शन करना है। लोग आपको देखेंगे। मैं सोचता ता कि मुझे मौका मिलेगा।। आज या कल, मैं भारतीय टीम का हिस्सा बनूंगा। क्योंकि आप काफी साल से अच्छा कर रहे हैं। आपको कड़ी मेहनत का फल मिलता ही है। जब मैं गेंदबाजी करता था तो मेरी भी वही मानसिकता थी, मेरा काम विकेट लेना है और बाकी सब भगवान के हाथ में है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मुझे टीम में बुलाया जाता है। मेरा परिवार खुश है। ये मेरी उम्मीद से बढ़कर है। आकिब को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। अगर वह डेब्यू करते हैं तो भारत के लिए टेस्ट में खेलने वाले नबी जम्मू और कश्मीर से पहले खिलाड़ी बनेंगे। अनुभवी जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण नबी को श्रीलंका में 15 अगस्त से शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

29 साल के नबी ने रणजी ट्रॉफी के दो शानदार सीजन के दम पर सीनियर टीम में जगह बनाई है। उन्होंने कुल 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 सीजन के 60 विकेट भी शामिल हैं। इस सीजन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। नबी के अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें श्रीलंका के हालिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम में भी जगह मिली थी। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने श्रीलंका ए के खिलाफ दो चार-दिवसीय मैचों में छह विकेट लिए, जिसमें पहले मैच की पहली पारी में 58 रन देकर 4 विकेट लेना भी शामिल है।

बुमराह फिर हुए चोटिल

वहीं, पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी चोट के कारण बुमराह अभी भी टीम से बाहर हैं। इस प्रमुख तेज गेंदबाज को श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन शर्त यह थी कि उन्हें बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। हालांकि, वे समय पर ठीक नहीं हो पाए। इस नई मुश्किल के कारण बुमराह की टेस्ट क्रिकेट में वापसी और टल गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पीठ में लगी चोट के बाद उनके वर्कलोड को बहुत सावधानी से मैनेज किया गया था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'कड़ी मेहनत का फल मिलता ही है', भारतीय टीम में चयन पर खुलकर बोले आकिब नबी