एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल का शेड्यूल जारी, भारत का मैच कब और किस से? नोट कर लीजिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Asian Games Semi Final Schedule- एशियन गेम्स 2026 विमेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत पहुंच गया है। जापान को आसान मुकाबले में टीम इंडिया ने शिकस्त दी। अब गोल्ड मेडल से भारतीय टीम ज्यादा दूर नहीं है। सेमीफाइनल का शेड्यूल नोट कर लीजिए।

Shafali Verma
शेफाली वर्मा

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जापान को एशियन गेम्स 2026 विमेंस क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में हराकर शान से सेमीफाइनल में कदम रखा। टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। जापान को भारत ने मात्र 57 के स्कोर पर ढेकर मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। भारत से पहले बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। पाकिस्तान थाइलैंड से बड़ी ही मुश्किल से जीता था, एक समय ऐसा लग रहा था कि थाइलैंड पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। हालांकि अंत में विमेंस इन ग्रीन ने बाजी मारी। वहीं श्रीलंका ने मलेशिया को आसान मुकाबले में हराया। बांग्लादेश वर्सेस चीन का मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, सीड्स के आधार पर बांग्लादेश को बिना मैच खेले सेमीफाइनल का टिकट मिला। आइए एक नजर सेमीफाइनल के शेड्यूल पर डालते हैं-

एशियन गेम्स विमेंस टी20 सेमीफाइनल शेड्यूल-

तारीखसेमीफाइनलटीमेंटाइमिंग
20 सितंबरपहला सेमीफाइनलपाकिस्तान वर्सेस श्रीलंकासुबह 5.30 बजे से
20 सितंबरदूसरा सेमीफाइनलभारत बनाम बांग्लादेशसुबह 10.30 बजे से

भारत की जीत में चमकीं शेफाली वर्मा

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी जापान की टीम शुरुआत में विकेट बचाकर खेल रही थी। उनकी नजरें बड़े स्कोर से ज्यादा विकेट बचाने पर थी ताकि वह भारत के मजबूत बॉलिंग अटैक के आगे 20 ओवर टिक सके। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 ओवर के बाद जापान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 33 रन था। हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जापान को अपने स्पिन के जाल में ऐसा फंसाया कि पूरी टीम 57 रनों पर ही सिमट गई। जापान की टीम 1 गेंद शेष रहते ऑलआउट हो गई। श्री चरणी ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए, वहीं शेफाली वर्मा को 2 सफलताएं मिली।

58 रनों के मामूली से टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए बल्ले से भी शेफाली वर्मा ने गदर मचाया। उन्होंने 15 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत ने 5 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया। हालांकि भारत ने इस दौरान दो विकेट बड़े ही स्सेत में खो दिए थे, टारगेट छोटा होने की वजह से इसका असर भारत की बैटिंग यूनिट पर नहीं पड़ा। स्मृति मंधाना ने ओपनिंग ना करके कमलिनी और फूलमाली को मौका दिया, मगर दोनों बैटर इस मौके का फायदा नहीं उठा पाईं। ऋचा घोष 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रही।

जापान के लिए, मुश्किल मैच में लिए गए दो विकेट एक अच्छी बात होगी, और वे इस बात से खुश हो सकते हैं कि उनके गेंदबाजों ने भारत की मज़बूत बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ कुछ मौके बनाए।

अब टीम इंडिया 20 सितंबर को एक्शन में नजर आएगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एशियन गेम्स सेमीफाइनल का शेड्यूल जारी, भारत का मैच कब? नोट कर लीजिए