Asian Games 2026 में आज ये है भारत का शेड्यूल, टीम इंडिया के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका

Bhasha, नई दिल्ली
share

Asian Games 2026 India Schedule Today: आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स का आज चौथा दिन है। मंगलवार 22 सितंबर को भारत का शेड्यूल कैसा है? ये जान लीजिए। टीम इंडिया के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है।

Shafali Verma Indian Women Cricket team
इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम

Asian Games 2026 India Schedule Today: जापान के आइचीनागोया में जारी एशियाई खेलों में आज यानी मंगलवार 22 सितंबर को भारत का कार्यक्रम कैसा है? ये जान लीजिए। भारतीय टीम का भारत के खिलाड़ी कब किस समय मैदान में होंगे और कौन सा मेडल दांव पर है? इसकी जानकारी आपको मिल जाएगी। एक गोल्ड मेडल भी आज आने की उम्मीद है, क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल में श्रीलंका से भिड़ना है। सभी खिलाड़ियों और टीमों का समय भारतीय समयानुसार दिए गए हैं।

एशियन गेम्स 2026 में आज इंडिया का शेड्यूल

बैडमिंटन:

महिला टीम क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम जापान सुबह 6:00 बजे।

पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम जापान सुबह 11:30 बजे।

कलात्मक जिम्नास्टिक:

महिला क्वालिफिकेशन (वॉल्ट): प्रणति नायक सुबह 10:30 बजे।

मुक्केबाजी:

पुरुष 55 किग्रा, अंतिम 32 दौर: जदुमणि सिंह मांडेंगबाम बनाम थापा चंद्र बहादुर दोपहर 1:30 बजे से।

महिला 51 किग्रा, अंतिम 32 दौर: साक्षी बनाम आइरा विलागास सुबह 8:30 बजे से।

क्रिकेट:

महिला फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका सुबह 10:30 बजे।

ईस्पोर्ट्स:

ईफुटबॉल, ग्रुप एफ मैचएक: डेनियल पटेल और चिन्मय साहू सुबह 5:30 बजे।

घुड़सवारी:

इवेंटिंग टीम (ड्रेसाज): आशीष लिमये, फवाद मिर्जा और अर्जन नागरा सुबह 5:45 बजे से।

इवेंटिंग व्यक्तिगत (ड्रेसाज): आशीष लिमये, फवाद मिर्जा और अर्जन नागरा सुबह 5:45 बजे से।

इवेंटिंग टीम (शो जंपिंग): आशीष लिमये, फवाद मिर्जा और अर्जन नागरा दोपहर 12:00 बजे से।

इवेंटिंग व्यक्तिगत (शो जंपिंग): आशीष लिमये, फवाद मिर्जा और अर्जन नागरा दोपहर 12:00 बजे से।

तलवारबाजी:

पुरुष फॉयल व्यक्तिगत, पूल चरण: सचिन और सनासम हेमाश सिंह सुबह 6:30 बजे से।

महिला एपी व्यक्तिगत, पूल चरण: तनिशा खत्री और मितवा चौधरी सुबह 8:15 बजे से।

पुरुष फॉयल, राउंड ऑफ 32 (क्वालिफाई करने पर): सचिन और सनासम हेमाश सिंह सुबह 10:00 बजे से।

महिला एपी, राउंड ऑफ 32 (क्वालिफाई करने पर): तनिशा खत्री और मितवा चौधरी सुबह 10:20 बजे से।

पुरुष फॉयल, राउंड ऑफ 16 (क्वालिफाई करने पर): सचिन और सनासम हेमाश सिंह सुबह 11:20 बजे से।

महिला एपी, राउंड ऑफ 16 (क्वालिफाई करने पर): तनिशा खत्री और मितवा चौधरी सुबह 11:20 बजे से।

पुरुष फॉयल क्वार्टर फाइनल (क्वालिफाई करने पर): सचिन और सनासम हेमाश सिंह दोपहर 12:00 बजे से।

महिला एपी क्वार्टर फाइनल (क्वालिफाई करने पर): तनिशा खत्री और मितवा चौधरी दोपहर 12:00 बजे से।

पुरुष फॉयल सेमीफाइनल (क्वालिफाई करने पर): सचिन और सनासम हेमाश सिंह दोपहर 1:50 बजे से।

महिला एपी सेमीफाइनल (क्वालिफाई करने पर): तनिशा खत्री और मितवा चौधरी दोपहर 2:30 बजे से।

पुरुष फॉयल फाइनल (क्वालिफाई करने पर): सचिन और सनासम हेमाश सिंह दोपहर 3:10 बजे से।

महिला एपी फाइनल (क्वालिफाई करने पर): तनिशा खत्री और मितवा चौधरी दोपहर 3:50 बजे से।

हॉकी:

पुरुष टीम, पूल ए: भारत बनाम श्रीलंका दोपहर 3:30 बजे।

कबड्डी:

पुरुष टीम, ग्रुप ए: भारत बनाम दक्षिण कोरिया सुबह 7:15 बजे।

कराटे:

पुरुष कुमिते (84 किग्रा), सेमीफाइनल: चेतन भट्ट सुबह 7:35 बजे।

महिला कुमिते (55 किग्रा), अंतिम 16 दौर: अलीशा बनाम कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी (इंडोनेशिया) सुबह 9:20 बजे से।

सॉफ्ट टेनिस:

महिला एकल: आध्या तिवारी बनाम अलीशा जिग्लर सुबह 5:30 बजे।

पुरुष एकल: जय मीणा बनाम हुसैन अरैन सुबह 7:00 बजे।

पुरुष एकल: आर्यन ठाकुर बनाम बोल्डएर्डेने अल्तांगेरेल सुबह 9:30 बजे।

महिला एकल: आध्या तिवारी बनाम कैनात शालवानी सुबह 10:30 बजे।

पुरुष एकल: आर्यन ठाकुर बनाम पोयी चेन दोपहर 12:00 बजे।

सेपकटेकरा

पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी: भारत बनाम मलेशिया सुबह 5:30 बजे।

तैराकी:

पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, फाइनल बी: आर्यन नेहरा सुबह 7:29 बजे।

पुरुष चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले, हीट2: रोहित बेनेडिक्शन, दानुश सुरेश, ऋषभ दास और आकाश मणि सुबह 8:05 बजे।

पुरुष 100 मीटर मेडले रिले, फाइनल (क्वालिफाई करने पर): रोहित बेनेडिक्शन, दानुश सुरेश, ऋषभ दास और आकाश मणि दोपहर 2:55 बजे।

निशानेबाजी:

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम, क्वालिफिकेशन: पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन सुबह 6:15 बजे।

पुरुष स्कीट, व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा, दूसरा दिन: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल और मैराज अहमद खान सुबह 6:30 बजे से।

महिला स्कीट, व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा, दूसरा दिन: परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान सुबह 6:30 बजे से।

एयर राइफल मिश्रित टीम, फाइनल: पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन सुबह 8:25 बजे।

टेबल टेनिस:

महिला टीम, अंतिम 16 दौर: भारत बनाम थाईलैंड सुबह 6:30 बजे।

पुरुष टीम, अंतिम 16 दौर: भारत बनाम प्रतिद्वंद्वी का निर्धारण होना बाकी सुबह 9:00 बजे।

वुशु:

महिला नानक्वान एवं नानदाओ, फाइनल: हंजाबाम लंगलेंटोम्बी देवी सुबह 6:29 बजे।

महिला सांडा 60 किग्रा, क्वार्टर फाइनल: रोशिबिना देवी दोपहर 2:30 बजे से।

पुरुष सांडा 56 किग्रा, क्वार्टर फाइनल: आर्यन दोपहर 2:30 बजे से।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एशियन गेम्स में आज ये है भारत का शेड्यूल, टीम इंडिया के पास गोल्ड जीतने का मौका