एशिया कप 2023 वेन्यू

एशिया कप 2023 में कुल 13 मैच खेले जाने हैं, जिसमें से चार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान करेगा, जबकि बाकी नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। एशिया कप 2023 का आगाज पाकिस्तान में होगा, जबकि फाइनल मैच श्रीलंका में खेला जाएगा। एशिया कप 2023 के मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम, मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम, कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। लाहौर में कुल तीन मैच खेले जाएंगे, जबकि एक मैच मुल्तान में खेला जाएगा। सबसे ज्यादा मैचों की मेजबानी आर प्रेमदासा स्टेडियम को मिली है। कोलंबो के इस मशहूर स्टेडियम पर एशिया कप 2023 के कुल छह मैच खेले जाएंगे। वहीं कैंडी में तीन मैच खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कैंडी में खेला जाएगा। 30 अगस्त को पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा, जो मुल्तान में खेला जाएगा। इसके बाद 3 सितंबर को अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच लाहौर में खेला जाएगा, जबकि 5 सितंबर को अफगानिस्तान वर्सेस श्रीलंका मैच भी गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-4 का पहला मैच गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।और पढ़ें
गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम

गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम

लाहौर, पाकिस्तान
गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम पाकिस्तान के ऐतिहासिक शहर लाहौर में है। इसका निर्माण अर्किटेक्ट नय्यार अली दादा ने दिया है। गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम मुगल आर्किटेक्चर से इंस्पायर्ड है और इसका प्रभाव इस स्टेडियम पर बिल्कुल साफ नजर आता है। लीबिया के कर्नल गद्दाफी के नाम पर इस स्टेडियम का नाम रखा गया था। गद्दाफी स्टेडियम ने पहला टेस्ट मैच 1959 में होस्ट किया था। वह मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। 1996 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले इस स्टेडियम का रिनोवेशन भी हुआ था। पाकिस्तान का यह सबसे बड़ा स्टेडियम है। नए स्टेडियम में सीमेंट की सीटों को प्लास्टिक कुर्सियों से रिप्लेस किया जा चुका है। इस स्टेडियम में 60,000 से ज्यादा लोग मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। 1996 वर्ल्ड कप फाइनल मैच इसी स्टेडियम पर खेला गया था, जो श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीता था। इस स्टेडियम को पहले लाहौर स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, लेकिन 1974 में इसका नाम गद्दाफी स्टेडियम कर दिया गया। पाकिस्तान की ओर से इस मैदान पर कई ऐतिहासिक प्रदर्शन हुए हैं, लेकिन यह मैदान एक चीज के लिए बदनाम भी है। 3 मार्च 2009 को गद्दाफी स्टेडियम के पास श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद कई सालों तक पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला जा सका।
...और पढ़ें

MATCHES WON

पहले बैटिंग38 Won
पहले बॉलिंग34 Won
50.67%49.33%
Avg 1st Innings257
Avg 2nd Innings221
Pace
68.03%

Percentage of wickets
taken by pacers

SPIN
31.97%

Percentage of wickets
taken by spinners

Pace Friendly

Team-wise Asia Cup performance at Gaddafi Stadium, Lahore

TeamsMatchesWonLostTieWin %
PakistanPakistanPAK
583521160
Sri LankaSri LankaSL
14104071
BangladeshBangladeshBAN
725029
IndiaIndiaIND
642067
AfghanistanAfghanistanAFG
412025
मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम

मुल्तान, पाकिस्तान
पाकिस्तान के सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्टेडियम में से एक मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम है, जो मुल्तान शहर में है। यह पाकिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम को फुटबॉल खेलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस स्टेडियम में एक बार में करीब 30,000 लोग बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए भी काफी सुविधाएं हैं। इसके अलावा ग्रीनरी के चलते यह स्टेडियम काफी खूबसूरत भी दिखता है। इस स्टेडियम में हाल ही में फ्लड लाइट्स भी लगाई गई हैं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का यह ग्राउंड 2001 में खुला था। मुल्तान शहर के कासिम बाग स्टेडियम को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम ने रिप्लेस किया था। यहां पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला गया था, जो पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। पाकिस्तान ने वह मैच एक पारी और 264 रनों से जीता था।
...और पढ़ें

MATCHES WON

पहले बैटिंग6 Won
पहले बॉलिंग5 Won
54.55%45.45%
Avg 1st Innings263
Avg 2nd Innings197
Pace
63.16%

Percentage of wickets
taken by pacers

SPIN
36.84%

Percentage of wickets
taken by spinners

Pace Friendly

Team-wise Asia Cup performance at Multan Cricket Stadium, Multan

TeamsMatchesWonLostTieWin %
PakistanPakistanPAK
1183073
BangladeshBangladeshBAN
20200
IndiaIndiaIND
1100100
NepalNepalNEP
10100
आर प्रेमदासा स्टेडियम

आर प्रेमदासा स्टेडियम

कोलंबो, श्रीलंका
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति राणासिंहे प्रेमदासा के नाम पर आर प्रेमदासा स्टेडियम का नाम रखा गया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम है। यह आज तक श्रीलंका का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इस स्टेडियम का स्थान बहुत खास है। श्रीलंका ने इस मैदान पर भारत के खिलाफ छह विकेट पर 952 रन बनाए थे, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास का आजतक का सबसे बड़ा स्कोर है। इसी मैच में सनत जयसूर्या ने 340 जबकि रोशन महानामा ने 225 रनों की पारी खेली थी। श्रीलंका के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट स्टेडियम में इस स्टेडियम का नाम सबसे पहले आता है। इस स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, जून 1994 तक इस स्टेडियम को खेतारामा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। 1992 में इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला गया था, जो श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच था। मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
...और पढ़ें

MATCHES WON

पहले बैटिंग88 Won
पहले बॉलिंग60 Won
55.7%44.30%
Avg 1st Innings237
Avg 2nd Innings195
Pace
52.81%

Percentage of wickets
taken by pacers

SPIN
47.19%

Percentage of wickets
taken by spinners

Pace Friendly

Team-wise Asia Cup performance at R.Premadasa Stadium, Colombo

TeamsMatchesWonLostTieWin %
Sri LankaSri LankaSL
1378444161
IndiaIndiaIND
532622149
PakistanPakistanPAK
261410054
BangladeshBangladeshBAN
15213013
AfghanistanAfghanistanAFG
10100
पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम

पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम

कैंडी, श्रीलंका
पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के सबसे बड़े स्टेडियम में शुमार है। इस स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, इसका निर्माण 2009 में हुआ था। यह श्रीलंका के सबसे नए स्टेडियम में से एक है। इस ग्राउंड का निर्माण असगिरिया स्टेडियम को रिप्लेस करने के लिए किया गया था, जिस पर 1983 से 2007 के बीच टेस्ट मैच खेले गए हैं। इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 2010 में खेला गया था, जो श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। वह टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इसके बाद 2011 वर्ल्ड कप में भी इस मैदान पर कुछ मैच खेले गए थे। इसके अलावा 2012 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के भी कुछ मैच इस मैदान पर खेले गए थे। 2017 में इसी मैदान पर श्रीलंकाई फैन्स ने भारत के खिलाफ एक मैच में बवाल मचाया था, जिसके बाद मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था। श्रीलंकाई टीम के प्रदर्शन से नाराज फैन्स ने मैदान पर बोतलें फेंकना शुरू कर दी थीं। भारत ने वह मैच छह विकेट से जीता था।
...और पढ़ें

MATCHES WON

पहले बैटिंग17 Won
पहले बॉलिंग25 Won
37.78%62.22%
Avg 1st Innings248
Avg 2nd Innings205
Pace
57.99%

Percentage of wickets
taken by pacers

SPIN
42.01%

Percentage of wickets
taken by spinners

Pace Friendly

Team-wise Asia Cup performance at Pallekele International Cricket Stadium, Kandy

TeamsMatchesWonLostTieWin %
Sri LankaSri LankaSL
412316056
PakistanPakistanPAK
623033
AfghanistanAfghanistanAFG
614017
IndiaIndiaIND
540080
BangladeshBangladeshBAN
312033
NepalNepalNEP
10100
एशिया कप 2023 के वेन्यू की बात करें तो सबसे कम क्षमता वाला स्टेडियम लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम है। गद्दाफी स्टेडियम की क्षमता महज 27,000 है, जबकि मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, आर प्रेमदासा स्टेडियम और पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 35,000 है। एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल पहले सभी मैच पाकिस्तान में ही खेले जाने थे, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान में जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद एशिया कप 2023 को हाइब्रिड मॉडल में कराया जा रहा है। पाकिस्तान को सुपर-4 के मैचों में भी महज एक ही मैच की मेजबानी मिली है। जिससे फैन्स काफी निराश भी हुए। पाकिस्तान को A1 और भारत को A2 की वरीयता मिली है, वहीं बांग्लादेश को B1 और श्रीलंका को B2 की वरीयता मिली है। इस तरह से सुपर-4 का जो मैच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, वह पाकिस्तान बनाम श्रीलंका होगा।और पढ़ें

एशिया कप 2023 वेन्यू से जुड़े सवालों के जवाब जानें लाइव हिन्दुस्तान पर।

  • एशिया कप 2023 के कितने मैच पाकिस्तान में खेले जाने हैं?

    एशिया कप 2023 के कुल चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जिसमें से तीन लीग राउंड के मैच होंगे, जबकि एक मैच सुपर-4 का होगा।

  • एशिया कप 2023 के मैच श्रीलंका में कहां-कहां खेले जाने हैं?

    एशिया कप 2023 के मैच श्रीलंका के कैंडी और कोलंबो में खेले जाने हैं। छह मैच कोलंबो में खेले जाएंगे और तीन मैच कैंडी में खेले जाएंगे।

  • एशिया कप 2023 के मैच पाकिस्तान में कहां-कहां खेले जाने हैं?

    एशिया कप 2023 के मैच पाकिस्तान में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और मुल्तान इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाने हैं। तीन मैच लाहौर में जबकि एक मैच मुल्तान में खेला जाएगा।