एशिया कप 2023 में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले भी एशिया कप में हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन नेपाल का यह पहला एशिय कप होगा। एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला जाना है और इस साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले यह टूर्नामेंट काफी अहम हो जाता है। एशिया कप 2023 में हिस्सा ले रहीं टीमों के लिए यह 2023 वर्ल्ड कप की तैयारी का सबसे अच्छा मौका होगा। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं, जबकि नेपाल वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा। ऐसे में ये सभी टीमें अपनी स्क्वॉड कुछ वैसी ही चुनेंगी, जैसी वह वर्ल्ड कप में उतारना चाहेंगी।और पढ़ें
India
Ravindra JadejaAll-Rounder
Rohit SharmaBatsman
Virat KohliBatsman
Suryakumar YadavBatsman
Mohammad ShamiBowler
KL RahulWicket Keeper
Sanju SamsonWicket Keeper
Axar PatelAll-Rounder
Kuldeep YadavBowler
Shardul ThakurAll-Rounder
Hardik PandyaAll-Rounder
Jasprit BumrahBowler
Shreyas IyerBatsman
Ishan KishanWicket Keeper
Prasidh KrishnaBowler
Mohammed SirajBowler
Washington SundarAll-Rounder
Shubman GillBatsman
Tilak VarmaBatsman
एशिया कप स्क्वॉड अनाउंसमेंट के साथ ही किस टीम की क्या ताकत है और क्या कमजोरी यह भी सामने आ जाएगा, ऐसे में सभी टीमें बहुत सोच समझकर स्क्वॉड का ऐलान करेंगी। एशिया कप 2023 को लेकर पहले काफी ज्यादा विवाद हुआ। हालांकि बाद में सारे विवाद खत्म हुए और आखिरकार एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी हुआ। एशिया कप 2023 में कुल 13 मैच खेले जाने हैं, जिसमें से चार मैच पाकिस्तान में जबकि बाकी नौ मैच श्रीलंका में खेले जाने हैं।और पढ़ें
एशिया कप स्क्वॉड से जुड़े सवालों के जवाब जानें लाइव हिन्दुस्तान पर।
एशिया कप 2023 में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?
एशिया कप 2023 में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अलावा नेपाल भी एशिया कप 2023 का हिस्सा है। नेपाल का यह पहला एशिया कप होगा।
एशिया कप 2023 में बांग्लादेश की कप्तानी कौन करेगा?
एशिया कप 2023 में बैक इंजरी के चलते रेगुलर कप्तान रहे तमीम इकबाल हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा तमीम इकबाल ने एशिया कप 2023 से पहले वनडे कप्तानी छोड़ने का भी फैसला ले लिया है।
एशिया कप 2023 के लिए टीम अपनी स्क्वॉड का ऐलान कब करेंगी?
एशिया कप 2023 में हिस्सा ले रहीं छह टीमों ने अभी तक अपनी स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। एशिया कप 2023 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला जाना है। ऐसे में टीमें अब किसी भी समय अपनी अपनी स्क्वॉड का ऐलान कर सकती हैं।