एशिया कप 2025, 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025 के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई और अबू धाबी शहरों में खेला जाएगा। शुरुआत में भारत मेज़बान था, लेकिन सुरक्षा कारणों से सभी मैच यूएई में कर दिए गए। इस टूर्नामेंट के सारे मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जाएंगे।
एशिया कप 2025 में इस बार कुल 8 टीमें भाग लेंगी— भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग। ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग हर ग्रुप में 4-4 टीमें हैं। टॉप दो टीमें सुपर 4 में जाएंगी, इसके बाद शीर्ष 2 टीमों के बीच फाइनल होगा।
एशिया कप 2025 पूरी तरह T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेला जाएगा, यानी T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए भी इसे प्रमुख माना जा रहा है। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप में लीग फॉर्मेट में तीन मैच्स खेलेगी, फिर सुपर 4 और अंत में फाइनल होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे होगा | अगर दोनों टीमें सुपर 4 या फाइनल में पहुंचती हैं, तो वे और भी बार आमने-सामने आ सकती हैं।
उत्तर: सुपर 4 राउंड 20 से 27 सितंबर तक होंगे और फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होगा।