भारत ने पाकिस्तान में किया था 'ऑपरेशन सिंदूर', कप्तान ने ऑन कैमरा किया कबूल; डोनेट की मैच फीस

भारत ने पाकिस्तान में किया था 'ऑपरेशन सिंदूर', कप्तान ने ऑन कैमरा किया कबूल; डोनेट की मैच फीस

संक्षेप:

भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 'ऑपरेशन सिंदूर' किया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान की झड़प भी हुई थी। पाकिस्तान सीधे तौर पर कभी इसको कबूल करता नजर नहीं आया,  लेकिन पाकिस्तान के कप्तान ने इसे कबूल कर लिया है। 

Sep 29, 2025 01:13 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 का फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान उन्होंने मैच को लेकर और एशिया कप से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बात की, लेकिन आखिर में उन्होंने इस बात को कबूल कर लिया है कि भारत ने पाकिस्तान में उस समय तबाही मचाई थी, जब ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था। सलमान अली आगा ने मान लिया है कि उस ऑपरेशन में तमाम लोगों की जान चली गई थी और इससे तमाम लोग पीड़ित हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। उनके लिए वह और उनकी टीम मैच फीस डोनेट कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में कहा, "हम एक टीम के तौर पर...सारी टीम जो है, हम लोग जो ये अपनी मैच फीस है, उसे हम डोनेट कर रहे हैं। वो लोग जब इंडियन अटैक हुआ था उसमें हमारे आम नागरिकों और हमारे बच्चे उसमें अफेक्टेड हुए थे, सब ये उनको डोनेट कर रहे हैं।" सलमान अली आगा के इस बयान से साफ है कि पाकिस्तान भारी तबाही भारत ने की थी, लेकिन सीधे तौर पर कभी पाकिस्तान ने इस चीज को कबूल नहीं किया है।

बता दें कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने पहलगाम में आतकंवादी हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इनमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक था। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के अड्डों को निशाना बनाया था और बाद में जब युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई थी तो पाकिस्तानी सेना के सैन्य ठिकानों को भी भारत ने तबाह किया था।

वहीं, अगर बात एशिया कप 2025 फाइनल की करें तो इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पाकिस्तान की टीम 146 रन पर ढेर हो गई थी। भारतीय टीम ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर 5 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया था। भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप जीता। हालांकि, ट्रॉफी भारत ने नहीं ली, क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल की चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी देना चाहते थे, जो पाकिस्तान के मंत्री भी हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।