
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख मोहसिन नकवी की एक और गिरी हरकत सामने आई है। पहले तो उन्होंने टीम इंडिया की एशिया कप ट्रॉफी को चुराया और उसे विजेता टीम को सौंपवाने के बजाय एसीसी मुख्यालय में रखा। अब पता चला है कि वहां से भी ट्रॉफी को हटाकर अबू धाबी में कहीं रखवा दिया है।

BCCI और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की अगले महीने होने वाली बैठक में टकराव की स्थिति बन सकती है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख के तौर पर व्यक्तिगत रूप से भारत को एशिया कप ट्रॉफी सौंपने के अपने रुख से पीछे नहीं हट रहे हैं।

माइकल अथर्टन ने इस तथ्य को माना कि शेड्यूलिंग में भारत-पाकिस्तान के बीच ज्यादा से ज्यादा मैच की कोशिश के पीछे आर्थिक कारण सबसे अहम हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अब और ज्यादा तनाव और प्रॉपगेंडा का प्रॉक्सी बन गया है। उन्होंने ICC से अपने टूर्नामेंट्स के मैच तय करने में पारदर्शिता की मांग की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नकवी को एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ उनके 'दृढ़ और सैद्धांतिक रुख' के लिए शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो एक्सीलेंस गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि चेयरमैन सर (मोहसिन नकवी) जो कर रहे हैं वह बिल्कुल सही है। उन्होंने सही रुख अपनाया है। भारत को उस समय ट्रॉफी ले लेनी चाहिए थी। एसीसी और आईसीसी के नियमों के अनुसार, वह एसीसी प्रमुख के रूप में वहां खड़े थे और ट्रॉफी उनके हाथों से ही सौंपी जानी चाहिए थी।
पाकिस्तान क्रिकेट में नमूनों की कोई कमी नहीं है। बोर्ड का अध्यक्ष ट्रॉफी ही चुरा लेता है तो वहीं पूर्व क्रिकेटर चोरी पर शर्मिंदा होने के बजाय उल्टे टीम इंडिया को ही ज्ञान देने लगता है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने मोहसिन नकवी से अपील की है कि भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं दी जानी चाहिए।
एशिया कप के टॉप स्कोरर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अभिषेक शर्मा का नाम हर क्रिकेटप्रेमी की जुबान पर है। उन्होंने अपनी विध्वंसक पारियों से सबका मन मोह लिया। वह मानते हैं कि वह आज जो कुछ भी हैं, उसमें युवराज सिंह का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने खुलासा किया कि किस तरह लॉकडाउन के दौरान युवी ने उन्हें तराशा।
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दिखे तनाव पर दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा है कि खेल से राजनीति को अलग रखना चाहिए। उन्होंने भारत की आलोचना करते हुए कहा कि अंत में जो हुआ वो बहुत अजीब था।
Asia Cup Trophy row: भारत को आज यानी गुरुवार 2 अक्टूबर को एशिया कप की ट्रॉफी मिल सकती है, क्योंकि एसीसी और पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन आज होटल से चेकआउट कर सकते हैं और पाकिस्तान के लिए रवाना हो सकते हैं।
मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी को लेकर नया शिगूफा छेड़ा है। नकवी ने कहा कि भारतीय टीम का एसीसी ऑफिस में उनसे ट्रॉफी लेने के लिए स्वागत है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने माफी का दावा खारिज कर दिया है।