Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Asia CupIndian Teams to play 3 match today on sunday Ind vs Pak Asia Cup Match Ind vs Aus Womens ODI Match India vs Japan Hockey
भारत की टीमें आज खेलेंगी 3 मुकाबले, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और जापान से होगी भिड़ंत

भारत की टीमें आज खेलेंगी 3 मुकाबले, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और जापान से होगी भिड़ंत

संक्षेप:

भारत की टीमें आज 3 मुकाबले खेलने वाली हैं। इनमें एक मैच इंडिया और पाकिस्तान के बीच है। एक मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच है और एक मैच में इंडिया को जापान की टीम से भिड़ना है। दो मैच एशिया कप के हैं।

Sep 14, 2025 09:54 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत की टीमें आज एक नहीं, बल्कि तीन मुकाबले खेलती नजर आएंगी। रविवार 14 सितंबर का दिन भारतीय खेलों के लिए बहुत ही ज्यादा अहम है। भारतीय टीमें आज दो क्रिकेट मैच और एक हॉकी मैच में भाग लेने वाली हैं। एक मैच में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी, जबकि एक मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। वहीं, एक मैच में टीम इंडिया जापान से दो-दो हाथ करने वाली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट टी20 एशिया कप 2025 का मुकाबला खेला जाना है, जो दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी आज एक मैच खेलने वाली है। भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम से वनडे इंटरनेशनल मैच में भिड़ना है, जो न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

ये भी पढ़ें:IND vs PAK मैच में कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग 11? ये प्लेयर बन रहा सिरदर्द

इतना ही नहीं, भारत की टीम तीसरा मुकाबला वुमेंस हॉकी एशिया कप में खेलने वाली है, जो वुमेंस हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला है। भारत को जापान की टीम से भिड़ना है। ये मुकाबला इसलिए भी खास है, क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम को अगले हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। जापान की टीम को भारत मात देने की पूरी कोशिश करेगा।

इंडिया के मैचों की टाइमिंग

अगर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच की टाइम की बात करें तो ये लोकल यानी दुबई के टाइम के अनुसार शाम साढ़े 6 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में रात के 8 बजे होंगे। वहीं, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच की टाइम की बात करें तो ये भारत में है और भारतीय समयानुसार ये मैच दोपहर को डेढ़ बजे शुरू होगा। वुमेंस हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल भारतीय समय के अनुसार शाम को साढ़े 5 बजे शुरू होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।