Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Asia CupIndia vs Pakistan Playing xi in Asia Cup 2025 Final Ind Playing 11 Hardik Pandya out
टीम इंडिया को टॉस के टाइम पर लगा सबसे बड़ा झटका, फाइनल में Playing 11 में हुए 3 बदलाव

टीम इंडिया को टॉस के टाइम पर लगा सबसे बड़ा झटका, फाइनल में Playing 11 में हुए 3 बदलाव

संक्षेप:

Team India Playing XI: एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को टॉस के टाइम पर सबसे बड़ा झटका लगा। फाइनल में Playing 11 से भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बाहर हो गए, जो पूरी तरह फिट नहीं हैं।

Sep 28, 2025 07:40 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Team India Playing XI: एशिया कप 2025 का फाइनल इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस एशिया कप में फाइनल से पहले एक भी मैच नहीं हारी है। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन भारतीय टीम को टॉस के टाइम पर सबसे बड़ा झटका लगा। फाइनल में Playing 11 से भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बाहर हो गए, जिनको आखिरी सुपर 4 मैच में चोट लगी थी। इसके अलावा भी टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हार्दिक पांड्या की जगह कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को फाइनल की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मैच में खेलने वाले पेसर हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी बाहर हैं। शिवम दुबे की वापसी हो चुकी है, जबकि वरुण चक्रवर्ती भी टीम की प्लेइंग इलेवन में लौट आए हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें:LIVE: भारत ने प्लेइंग XI में किए तीन बदलाव, हार्दिक बाहर; रिंकू सिंह को मौका

टॉस के समय कप्तान सूर्या ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। लाइट्स में विकेट और भी बेहतर हो जाता है। हम पहले अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन आज हम लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। ग्राउंड्समैन ने यहां विकेटों के साथ शानदार काम किया है और आगे भी ऐसा ही रहेगा। पिछले 5-6 मैचों से हम जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, वह काफी अच्छा है और हम इसे जारी रखना चाहेंगे। दुर्भाग्य से हार्दिक पांड्या चोट के कारण बाहर हो गए हैं, अर्शदीप और हर्षित भी नहीं खेल रहे। बुमराह, दुबे और रिंकू को टीम में शामिल किया गया है।”

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

उधर, पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में एक भी बदलाव नहीं हुआ है। सुपर 4 का आखिरी मैच जिस प्लेइंग इलेवन के साथ पाकिस्तान ने खेला था। उसी प्लेइंग इलेवन के साथ वे फाइनल में उतरेंगे।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस राउफ और अबरार अहमद

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।