भारत के खिलाफ मैच से पहले कप्तान लिटन दास हुए चोटिल, बांग्लादेश को इस फैसले पर होगा पछतावा!

भारत के खिलाफ मैच से पहले कप्तान लिटन दास हुए चोटिल, बांग्लादेश को इस फैसले पर होगा पछतावा!

संक्षेप:

बांग्लादेश के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले चोटिल हो गए हैं। उनकी पीठ में खिंचाव आ गया है। एशिया कप 2025 में बुधवार को इंडिया वर्सेस बांग्लादेश सुपर-4 मैच आयोजित होगा।

Sep 23, 2025 07:11 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

एशिया कप 2025 में बुधवार (24 सितंबर) को इंडिया वर्सेस बांग्लादेश सुपर-4 मैच खेला जाना है। दुबई में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, बांग्लादेश के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास चोटिल हो गए हैं। 22 सितंबर को आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में ट्रेनिंग के दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आ गया। लिटन को नेट्स में स्क्वॉयर कट लगाने की कोशिश करते समय कमर के बाईं ओर बेचैनी महसूस हुई थी। वह दर्द से परेशान नजर आए और उन्होंने फौरन ट्रेनिंग छोड़ दी थी। बाद में बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजिद उल इस्लाम ने उनकी स्थिति का आकलन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

‘लिटन को लेकर अंतिम निर्णय लेने से पहले…’

30 वर्षीय लिटन भारत के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं, अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को क्रिकबज को बताया, "हम आज लिटन दास को देखेंगे क्योंकि बाहर से वह बिल्कुल ठीक लग रहे हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय लेने से पहले हमें उनका मेडिकल मूल्यांकन करना होगा।" वैसे, पीठ में दिक्कत के बाद लिटन ज्यादा असहज नहीं दिखे लेकिन वह भारत के खिलाफ नहीं खेले तो यह बांग्लादेश के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा। वह मौजूदा टूर्नामेंट में बांग्लादेश के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन (119) बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
कोई भी टीम भारत को हरा सकती है; श्रीलंका से क्या जीते, उड़ने लगे बांग्लादेशी कोच

बांग्लादेश को इस फैसले पर होगा पछतावा!

लिटन को लेकर असमंजस के बीच अब बांग्लादेश को अपने एक फैसले पर पछतावा हो रहा होगा। बीसीबी ने एशिया कप के लिए उपकप्तान की घोषणा नहीं की थी। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि लिटन अगर नहीं खेले तो बांग्लादेश टीम की कप्तानी कौन करेगा? बता दें कि बांग्लादेश ने ग्रुप चरण में तीन में से दो मैच जीतने के बाद सुपर-4 में एंट्री की। बांग्लादेश ने सुपर-4 राउंड में विजयी आगाज किया। लिटन ब्रिगेड ने श्रीलंका को चार विकेट से धूल चटाई थी। वहीं, भारत का टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के विरुद्ध जबर्दस्त रिकॉर्ड है। भारत ने सबसे छोटे फॉर्मेट में बांग्लादेश से 17 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक गंवाया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।