Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Asia CupICC T20I Rankings Abhishek Sharma creates history Pakistan Saim Ayub dethrones Hardik Pandya to become No 1 All Rounder
ICC T20I Rankings: अभिषेक ने रचा बड़ा इतिहास, पाकिस्तानी ने हार्दिक से छीन लिया नंबर-1 का ताज

ICC T20I Rankings: अभिषेक ने रचा बड़ा इतिहास, पाकिस्तानी ने हार्दिक से छीन लिया नंबर-1 का ताज

संक्षेप:

Latest ICC T20I Rankings: युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए नया कारनामा अंजाम दिया है। वहीं, भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से नंबर-1 का ताज छिन गया है।

Oct 01, 2025 02:52 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टी20 एशिया कप 2025 समाप्त होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को सबसे छोटे फॉर्मेट के खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा T20I में नंबर-1 के सिंहसान पर बरकरार हैं। हालांकि, अभिषेक ने बड़ा इतिहास रच डाला है। वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 931 अंक हैं। 25 वर्षीय ओपनर ने इंग्लैंड के डेविड मलान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। मलान 919 अंकों तक पहुंचे थे। अभिषेक का एशिया कप में जमकर बल्ला चला। उन्होंने 7 मैचों में सर्वाधिक 314 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टू्र्नामेंट रहे। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान पर पांच विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के फिल साल्ट (844) दूसरे नंबर पर हैं। एशिया कप फाइनल में शानदार अर्धशतकीय (नाबाद 69) पारी खेलने वाले तिलक वर्मा (819) तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 213 रन बनाए। टॉप-10 में तीन भारतीय हैं। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (698) आठवें स्थान पर हैं। वह एशिया कप में बल्ले से छाप नहीं छोड़ सके। भारत के 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती T20I में नंबर-1 गेंदबाज की कुर्सी पर बरकरार हैं। उनके 803 रेटिंग अंक हैं। वरुण ने एशिया कप में 6 मैचों में सात विकेट हासिल किए। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव नौ स्थान चढ़कर 12वें पर पहुंच गए हैं। उनके 648 अंक हैं।

ये भी पढ़ें:टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन नंबर-1 रहने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में एक भारतीय

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (12 स्थान ऊपर 13वें पर) और बांग्लादेश के स्पिनर रिशाद हुसैन (छह स्थान चढ़कर 20वें पर) को भी फायदा हुआ है। वहीं, भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से नंबर-1 का ताज छिन गया है। हार्दिक को पछाड़कर पाकिस्तान के सईम अयूब अब T20I के नए नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। हार्दिक 233 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए। अयूब के फिलहाल 241 रेटिंग अंक हैं। हार्दिक ने एशिया कप में छह मैचों में 48 रन बनाए और 4 विकेट चटकाए हैं। वह चोटिल होने के कारण फाइनल मुकाबले में नहीं खेले। वन डाउन उतरने वाले अयूब टूर्नामेंट में बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने सात मैचों में 37 रन बनाए, जिसमें चार बार शून्य पर लौटे। अयूब ने 6 पारियों में गेंदबाजी करने के बाद 8 विकेट अपने नाम किए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।