Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Asia CupICC officially rejects PCB demand to remove match referee Andy Pycroft at the ongoing Asia Cup 2025
नहीं हटेंगे मैच रेफरी, ICC ने ठुकराई PCB की डिमांड; क्या अब एशिया कप 2025 से हट जाएगा पाकिस्तान?

नहीं हटेंगे मैच रेफरी, ICC ने ठुकराई PCB की डिमांड; क्या अब एशिया कप 2025 से हट जाएगा पाकिस्तान?

संक्षेप:

ICC ने PCB की डिमांड को ठुकरा दिया है। एशिया कप 2025 से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट नहीं हटाए जाएंगे। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के दौरान वे मैच रेफरी थे। उन्होंने ही टॉस के दौरान दोनों कप्तानों को हाथ नहीं मिलाने को कहा था।

Tue, 16 Sep 2025 12:37 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Asia Cup 2025 मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी बंद कर लिया था। इसको लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने आईसीसी से भी शिकायत की, लेकिन आईसीसी ने पीसीबी की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने डिमांड की थी कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाया जाए, अन्यथा वे एशिया कप का बॉयकॉट कर देंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो इसकी जानकारी कल रात पीसीबी को दे दी गई है। यह पीसीबी की मांग पर आईसीसी का औपचारिक जवाब है। कहा जा रहा है कि पीसीबी, पाइक्रॉफ्ट की उस भूमिका से नाराज है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को टॉस के दौरान भारतीय कप्तान से हाथ न मिलाने के लिए कहा था। हालांकि, आईसीसी ने इसका कारण बताते हुए कहा है कि ऐसा समझा जाता है कि मैदान पर मौजूद एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) अधिकारियों ने पाइक्रॉफ्ट को बताया था कि टॉस के दौरान कोई कप्तान हाथ नहीं मिलाएगा।

ये भी पढ़ें:लोग विजेता कप्तान को ही सुनते हैं; गावस्कर ने पाकिस्तानी कैप्टन की गजब बेइज्जती

आईसीसी के पत्र ने इस बात को स्पष्ट कर दिया और पाकिस्तान के इस विश्वास का खंडन किया कि मैच रेफरी भारतीय टीम की ओर से काम कर रहे थे। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद बताया भी था कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ क्यों नहीं मिलाया? दोनों ने एक सुर में कहा था कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए नागरिकों के दर्द को समझते हुए और ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं के सम्मान में उन्होंने ऐसा किया था। अब देखना ये है कि क्या पाकिस्तान अपनी उस धमकी पर टिका रहेगा? जिसमें उसने कहा था कि अगर मैच रेफरी नहीं हटाए गए तो वे एशिया कप से बॉयकॉट कर देंगे?

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।