Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Asia CupI did see some of the things Haris Rauf did and India Coach Doeschate Breaks Silence On Pak Bowler controversial gesture
मैंने हारिस रऊफ की हरकत देखी और…PAK गेंदबाज के भड़काऊ इशारे पर भारतीय कोच ने तोड़ी चुप्पी

मैंने हारिस रऊफ की हरकत देखी और…PAK गेंदबाज के भड़काऊ इशारे पर भारतीय कोच ने तोड़ी चुप्पी

संक्षेप:

पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ के भड़काऊ इशारे पर भारतीय कोच रेयान टेन डोएशे ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों द्वारा उकसाने के बावजूद आपा नहीं खोया।

Tue, 23 Sep 2025 10:44 PMMd.Akram दुबई, भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने रविवार को एशिया कप 2025 के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों द्वारा मनाए आक्रामक जश्न और अनुचित भावभंगिमा के इस्तेमाल करने के बावजूद संयम बनाए रखने के लिए मंगलवार को अपनी युवा टीम की तारीफ की। भारत ने अभिषेक शर्मा के 39 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी की बदौलत इस मैच में छह विकेट से आसान जीत दर्ज की। मैच के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के बल्ले से ‘बंदूक चलाने’ जैसा इशारा किया तो वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने ‘विमान गिरने’ का इशारा किया। रऊफ गेंदबाजी के दौरान अभिषेक और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी से बहस करते भी दिखे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'हम पूरी तरह से क्रिकेट पर टिके रहे।'

डोएशे से जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान तनावपूर्ण पलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने गिल, अभिषेक और तिलक वर्मा की परिपक्वता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन युवा खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की हरकतों में न फंसते हुए मैच को धैर्यपूर्ण तरीके से खत्म किया। डोएशे ने फरहान के जश्न पर कहा, ‘‘उनकी शुरुआत बहुत अच्छी थी। मुझे नहीं लगता कि वे इसमें बहुत बहक गए।’’ बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले नीदरलैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि स्थिति को देखते हुए आप समझ सकते हैं कि खिलाड़ी ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं और वे क्या दिखाना चाहते हैं। हम हालांकि अपने व्यवहार पर बहुत केंद्रित थे। मुझे लगता है कि हम पूरी तरह से क्रिकेट पर टिके रहे।’’

ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा ने खोला राज, पर्सनल अटैक कर रहे थे शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ

'मैंने हारिस रऊफ की हरकत देखी'

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय, पाकिस्तान के गेंदबाज की हरकत और मैच के दौरान कुछ शब्दों के कारण हमारा आपा खोना आसान था। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने अपना ध्यान पूरी तरह से मैच पर केंद्रित रखा।’’ भारत के सहायक कोच ने कहा, ‘‘मैंने हारिस (रऊफ) की हरकत के कुछ हिस्से देखे हैं और यह हमारी चिंता का कारण नहीं है। हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि हमारे खिलाड़ियों ने खुद को कैसे संभाला।’’ डोएशे ने संकेत दिया कि पहलगाम हमलों के मद्देनजर पाकिस्तान टीम के साथ भारत की ‘नो हैंडशेक पॉलिसी (हाथ न मिलाने की नीति)’ के कारण ये प्रतिक्रिया हुई होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने बल्ले से जवाब दिया। मुझे लगता है कि अन्य टीमों को भी हमारे द्वारा की गई कुछ चीजों से दिक्कतें हैं, लेकिन हमारी तरफ से हम इस बात से खुश हैं कि हमारे खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में खुद को कैसे संभाला है।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।