एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाजों की बात करें तो श्रीलंकाई खिलाड़ियों का दबदबा है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों में 4 तो अकेले श्रीलंका के हैं। महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम 24 मैच में सबसे ज्यादा 30 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के ही लसिथ मलिंगा हैं जिन्होंने एशिया कप में 29 विकेट झटके हैं। इसमें 3 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। 26 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर श्रीलंका के ही अजंता मेंडिस हैं। टूर्नामेंट के किसी मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी मेंडिस के नाम है। उन्होंने 2008 में भारत के खिलाफ सिर्फ 13 रन देकर 6 विकेट झटके थे। पाकिस्तान के सईद अजमल 25 विकेट के साथ एशिया कप के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं। श्रीलंका के चमिंडा वास के नाम 23 विकेट हैं और वह टूर्नामेंट के इतिहास के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं।
अधिक देखें