Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Asia CupBCCI secretary Devajit Saikia Breaks Silence On Refusal To Boycott Pakistan In T20 Asia Cup 2025
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच का भारत ने क्यों नहीं किया बॉयकॉट? BCCI ने बताया कारण

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच का भारत ने क्यों नहीं किया बॉयकॉट? BCCI ने बताया कारण

संक्षेप:

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 एशिया कप 2025 मैच का बॉयकॉट टीम इंडिया ने क्यों नहीं किया गया? BCCI ने इसका कारण बताया है। एशिया कप 2025 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को खेला जाना है।

Mon, 8 Sep 2025 12:07 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 Asia Cup 2025 से पहले रिटायर्ड क्रिकेटरों की लीग इंग्लैंड में हुई थी, जिसमें भारतीय दिग्गजों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे का तर्क ये था कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादी भारत में निर्दोष लोगों की जान लेते रहते हैं और माहौल खराब करते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ऐसे में सोशल मीडिया पर आवाज उठी, जिनमें कुछ पूर्व क्रिकटर भी शामिल थे कि भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच का बॉयकॉट कर देना चाहिए। हालांकि, भारत सरकार और बीसीसीआई ने इस तरह की चीजों से इनकार कर दिया था और अब बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि उन्होंने इस मैच का बॉयकॉट क्यों नहीं किया?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देवजीत सैकिया ने एनडीटीवी से बात करते हुए इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को लेकर कहा, “क्रिकेट या किसी भी अन्य खेल में भारतीय टीम की भागीदारी की तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार के खेल विभाग ने दिशानिर्देश और नीतियां निर्धारित की हैं। नीति बनाते समय, मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल संघों के लिए मददगार दिशानिर्देश बनाने में बहुत सावधानी बरती होगी। इसी के अनुसार हम किसी भी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी के बारे में निर्णय ले सकते हैं।”

ये भी पढ़ें:सैमसन को मत छेड़ो…शास्त्री ने एशिया कप से ठीक पहले टीम इंडिया की दो ये बड़ी सलाह

सैकिया ने आगे ये भी बताया कि खेल के मंच पर पाकिस्तान का पूर्ण बहिष्कार क्यों संभव नहीं है? उन्होंने बताया कि अगर हम ऐसा करते हैं तो हम पर प्रतिबंध लग सकते हैं। सैकिया ने बताया, "केंद्र सरकार ने महासंघों के हितों और खिलाड़ियों की चिंताओं सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखा है। किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में, जिसमें कोई टीम भाग नहीं लेगी तो उस पर प्रतिबंध लग सकता है। ऐसी स्थिति में उभरते हुए खिलाड़ी और उनका करियर बर्बाद हो सकता है।" इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 का मैच 14 सितंबर को दुबई में आयोजित होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।