Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Asia CupAsia Cup 2025 Super 4 Points Table Team India qualify for the final Sri Lanka Eliminated Pak vs Ban match is knockout
Asia Cup 2025 Super 4 Points Table: भारत फाइनल में, एक टीम हुई बाहर; ये मैच होगा अब नॉकआउट

Asia Cup 2025 Super 4 Points Table: भारत फाइनल में, एक टीम हुई बाहर; ये मैच होगा अब नॉकआउट

संक्षेप:

Asia Cup 2025 Super 4 Points Table: टीम इंडिया ने टी20 एशिया कप 2025 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच अब नॉकआउट है।

Sep 25, 2025 05:41 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Asia Cup 2025 Super 4 Points Table: यूएई में जारी टी20 एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने एंट्री कर ली है, जबकि एक टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस वजह से अब एक मैच एशिया कप के सुपर 4 का नॉकआउट मैच हो गया है, जिसे मिनी-सेमीफाइनल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। एशिया कप 2025 के फाइनल में जैसे ही टीम इंडिया ने एंट्री की, वैसे ही श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई। भले ही टीम इंडिया और श्रीलंका का एक-एक मुकाबला बाकी है, लेकिन इन दोनों टीमों की किस्मतों का फैसला हो चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चूंकि, एक टीम एशिया कप 2025 से बाहर हो गई है और एक टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मैच अब नॉकआउट है। इस मुकाबले को जो टीम जीतेगी, वह फाइनल में पहुंच जाएगी और इस तरह इंडिया और बांग्लादेश या पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज ही खेला जाना है। बांग्लादेश को कल रात भारत के खिलाफ अपने सुपर 4 के अपने दूसरे मैच में हार मिली। ऐसे में लगातार दो मैच खेलना बांग्लादेश के लिए बहुत कठिन होगा।

ये भी पढ़ें:5वां मैच जीतकर फाइनल में भारत की धाकड़ एंट्री, बांग्लादेश को 41 रनों से धोया

भारत ने सुपर 4 के अपने पहले दोनों मैच जीत लिए हैं, जबकि अब समीकरण ये हैं कि कोई एक और टीम ही चार अंकों तक पहुंच पाएगी। श्रीलंका की टीम अगर आखिरी मैच भारत के खिलाफ जीत भी जाती है तो भी 2 अंक ही उसके खाते में होंगे। 2-2 अंक इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के खाते में हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मैच नॉकआउट है, जो जीतेगा वह फाइनल का टिकट कटा लेगा। नेट रन रेट की बात यहां नहीं फंसने वाली है। हार-जीत ही किस्मत का फैसला करेगी।

Asia Cup 2025 Super 4 Points Table Updated

पोजिशनटीममैचजीतेहारेपॉइंट्सनेट रन रेट
1.भारत (Q)2204+1.357
2.पाकिस्तान2112+0.226
3.बांग्लादेश2112-0.969
4.श्रीलंका (E)2020-0.590
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।