पहली गेंद पर आउट हो जाओ तो भी चलेगा…अभिषेक शर्मा को कोच और कप्तान से मिला फुल सपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पहली गेंद पर आउट हो जाओ तो भी चलेगा…इस तरह का सपोर्ट अभिषेक शर्मा को एशिया कप 2025 के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर से मिल गया है। उन्होंने कहा है कि आप हाई रिस्क क्रिकेट खेल सकते हैं। 

Abhishek Sharma

एशिया कप 2025 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर का फुल सपोर्ट मिल गया है। गंभीर और सूर्या ने साफ कर दिया है कि उनको अपनी अटैकिंग अप्रोच को नहीं बदलना है। अगर वह पहली गेंद पर भी बड़ा शॉट खेलते हुए आउट हो जाएं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। अभिषेक शर्मा ने जिस तरह का खेल एशिया कप में दिखाया है, उससे साफ हो गया है कि वे गेम को अकेले दूसरी टीम से दूर ले जा सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर की भी तारीफ की, जिन्होंने शिवम दुबे से पहला ओवर कराने की सलाह दी थी।

अभिषेक शर्मा को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “गौती भाई (गंभीर) और मैंने उसे अपना खेल न बदलने के लिए कहा है। अपनी पहचान मत बदलो, क्योंकि यही वो चीज है, जिसने तुम्हें परिभाषित किया है। यही चीज तुम्हें यहां तक लाई है। इसे मत छोड़ो। यही तुम्हारी पहचान है। खुद पर और अपने हुनर ​​पर भरोसा रखो और टीम के नजरिए से तुम बहुत फर्क डालोगे। कोई दिक्कत नहीं है, अगर वो पहली गेंद पर ही कोई बड़ा जोखिम भरा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो जाए। टी20 एक हाई रिस्क, हाई रिवॉर्ड वाला फॉर्मेट है। उसने पूरे टूर्नामेंट में जोखिम उठाया और खूब इनाम पाया।”

गंभीर की भूमिका को लेकर कप्तान सूर्या ने कहा, "वह पर्दे के पीछे से काम करने वाले व्यक्ति हैं। वह सबकी मदद करते हैं, सबका साथ देते हैं। कल उन्होंने ही मुझे शिवम दुबे को नई गेंद से गेंदबाजी कराने के लिए कहा था। अगर आप देखें तो उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में नई गेंद से गेंदबाजी नहीं की है। गंभीर को पर्दे के पीछे से काम करना पसंद है और वह कभी भी आगे नहीं आते। वह खेल और दबाव की परिस्थितियों को समझते हैं। वह जानते हैं कि ये सब कैसे काम करता है और मुझे लगता है कि वह हमारा मार्गदर्शन करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति थे।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।