Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Asia Cup 2025 update Tournament likely to be played between Sept 5 to September 21 in Dubai and Abu Dhabi with 8 teams
Asia Cup 2025 के शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट, 7 सितंबर से इन 2 शहरों में खेला जा सकता है टूर्नामेंट

Asia Cup 2025 के शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट, 7 सितंबर से इन 2 शहरों में खेला जा सकता है टूर्नामेंट

संक्षेप:

Asia Cup 2025 के शेड्यूल पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 7 सितंबर से दो शहरों में टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है। 8 टीमों के साथ इस बार टी20 फॉर्मेट में टूर्नामेंट खेले जाने की संभावना है।

Jul 24, 2025 12:52 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Asia Cup 2025 पर छाए संकट के बादल अब छंटने वाले हैं। टी20 फॉर्मेट में आयोजित होने वाले इस एशियाई टूर्नामेंट के शेड्यूल को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है। ढाका में एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी की बैठक एशिया कप 2025 को लेकर होनी थी, लेकिन बीसीसीआई ने इस बैठक में जाने से इनकार कर दिया था। ऐसे में इस एसीसी की एजीएम को दुबई शिफ्ट किया गया और भारत ने ऑनलाइन इस मीटिंग को अटेंड करने का फैसला किया, जो 24 जुलाई को शेड्यूल थी। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें एशिया कप की संभावित तारीखों का जिक्र है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टाइम्स ऑफ इंडिया के एक खेल पत्रकार ने दावा किया है कि 7 सितंबर से टी20 एशिया कप 2025 शुरू हो सकता है। दो शहरों में टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है, जिनमें एक दुबई और दूसरा अबू धाबी है। टूर्नामेंट की रूप रेखा फाइनल की जा रही है, लेकिन ये तय हो चुका है कि इस बार 8 टीमों के साथ टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन होगा। 5 फुल मेंबर नेशन तो इस एशियाई टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे ही, साथ ही साथ एसीसी प्रीमियर कप के 3 विजेता भी टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:गिल के '90 सेकंड' वाले बयान की नासिर हुसैन ने उड़ाई खिल्ली तो कार्तिक ने धो दिया

फुल मेंबर्स नेशन्स की बात करें तो इसमें इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम शामिल है, जबकि एसीसी प्रीमियर कप के 3 विनर यूएई, ओमान और हॉन्ग कॉन्ग थे। इस तरह कुल 8 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो 5 सितंबर से 21 सितंबर तक एशिया कप 2025 खेला जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा। पिछली बार वनडे वर्ल्ड कप था तो इसका आयोजन वनडे फॉर्मेट में हुआ था। हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और श्रीलंका में मैच आयोजित किए गए थे। भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |